फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four drums of diesel and one drum of petrol recovered from a warehouse in Bagran, two arrested

Budaun News: बगरैन में गोदाम से चार ड्रम डीजल, एक ड्रम पेट्रोल बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2024 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Four drums of diesel and one drum of petrol recovered from a warehouse in Bagran, two arrested
बगरैन में गोदाम में छापेमारी के दौरान बरामद डीजल के ड्रम। संवाद
वजीरगंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र के कस्बा बगरैन में शनिवार रात पुलिस ने एक गोदाम पर छापा मारा, जहां से चार ड्रम डीजल और एक ड्रम पेट्रोल पकड़ा गया। इस गोदाम से कई खाली ड्रम, केन, पाइप, कीप और एक कार भी बरामद हुई है। 37 हजार रुपयों के साथ गोदाम मालिक के दो बेटे भी पकड़े गए हैं। आरोप है कि गोदाम मालिक इधर से गुजरने वाले टैंकरों से चोरी का डीजल खरीदता था और उसे गोदाम में रखकर खुले में बेचता था। पूर्ति विभाग ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिसैइया निवासी रहीश अहमद का बगरैन कस्बे में बड़ा गोदाम है। वह पिछले कई साल से टैंकर चालकों से चोरी का डीजल खरीदता आ रहा है। रोजाना बगरैन कस्बे से होकर कई टैंकर निकलते हैं। उनके चालकों से रहीस अहमद की अच्छी साठगांठ है। वह रोजाना टैंकर चालकों से सौ-दो सौ लीटर डीजल खरीदता था और खुले में बेचता था। पिछले कई दिन से पुलिस को इसकी सूचना मिल रही थी, जिससे पुलिस ने शनिवार रात गोदाम पर छापा मारने की योजना बनाई। छापा मारने से पहले कई पुलिस कर्मियों को सादा कपड़ों में गोदाम के आसपास लगा दिया गया। इसके बाद रात करीब दो बजे गोदाम पर छापा मारा गया।
विज्ञापन

गोदाम से चार ड्रम में 520 लीटर डीजल, एक ड्रम से 180 लीटर पेट्रोल, 660 लीटर नैफटा सॉलवेंट बरामद हुआ है। इसके अलावा कुछ खाली ड्रम, 22 खाली केन, कीप, पाइप और एक कार बरामद हुई है। मौके से गोदाम मालिक रहीस अहमद के बेटे वसीम और हसीन पकड़े गए हैं। उनके पास से 37 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। इसकी सूचना पर रविवार दोपहर पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा और एआरओ नरेंद्र सिंह थाने पहुंच गए। वह सुबह से लेकर शाम तक मामले की छानबीन की। बाद में पूर्ति विभाग की ओर से रहीस अहमद, उसके बेटे वसीम, हसीन और अनीस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसमें रहीस और उसका बेटा अनीस नहीं पकड़ा गया है। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक साल पहले बरामद हुआ था 55 ड्रम डीजल
रहीस अहमद के गोदाम पर एक साल पहले भी छापा मारा गया था। तब आईजी के आदेश पर आंवला और वजीरगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। तब 55 ड्रम डीजल बरामद हुआ था। उस दौरान भी यह मामला निकलकर सामने आया था कि रहीस अहमद टैंकर चालकों से चोरी का डीजल खरीदता था और उसे स्थानीय बाजार में बेच देता था।

डीजल से पेट्रोल बनाकर बेच रहे थे आरोपी
पूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी डीजल से पेट्रोल बनाकर बेच रहे थे। वह चोरी का डीजल खरीदते थे और उसमें नैफटा सॉलवेंट नामक केमिकल मिलाकर पेट्रोल बनाते थे। उसे पांच रुपये सस्ता आसपास के गांव में बेच देते थे। जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा का कहना है कि रहीस अहमद के गोदाम में मिलावटी डीजल और पेट्रोल बनाकर बेचा जा रहा था।


शनिवार रात दो बजे बगरैन में छापा मारा गया था। गोदाम से चार ड्रम डीजल और एक ड्रम पेट्रोल समेत काफी अन्य सामान बरामद हुआ है। पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मामले की छानबीन की। बाद में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। अभी दो आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। उनकी तलाश कराई जा रही है।- राम मोहन सिंह, एसपी देहात

बगरैन में गोदाम में छापेमारी के दौरान बरामद डीजल के ड्रम। संवाद

बगरैन में गोदाम में छापेमारी के दौरान बरामद डीजल के ड्रम। संवाद

बगरैन में गोदाम में छापेमारी के दौरान बरामद डीजल के ड्रम। संवाद

बगरैन में गोदाम में छापेमारी के दौरान बरामद डीजल के ड्रम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed