{"_id":"27db40a0c77d0d90c946cb1a2c3ca0f0","slug":"four-days-bareilly-kasganj-will-meet-the-tough-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन तक बरेली-कासगंज का सफर रहेगा मुश्किल भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन तक बरेली-कासगंज का सफर रहेगा मुश्किल भरा
उझानी (बदायूं)
Updated Thu, 20 Aug 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सावन महीना के अंतिम सोमवार तक कावंड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने चार दिन के लिए रूट डायवर्जन नये सिरे से लागू किया है। अब तक वाया मुजरिया के रास्ते वितरोई मोड़ से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। बदायूं और कासगंज के बीच कादरचौक होकर वाहन निकलेंगे। बरेली, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ के बीच शुक्रवार से सोमवार तक सफर मुश्किल भरा रहेगा।
कांवड़ यात्रा के शुरू होने से अब तक पुलिस- प्रशासन ने रूट डायवर्जन जरुर रखा, लेकिन पिछले दिनों खासकर शुक्रवार से सोमवार तक ट्रक और बसों को बदायूं और कासगंज के बीच वितरोई मोड़ से वाया मुजरिया और वजीरगंज होकर निकाला था। चूंकि सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के करने के लिए शिवभक्तों की संख्या में शुक्रवार से ही इजाफा होने लगेगा, इसलिए रूट डायवर्जन के तहत वितरोई मोड़ से भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। डायवर्जन के बाद बदायूं की ओर से कासगंज के लिए जाने वाले वाहन अलापुर से उसहैत-कादरचौक होते हुए चलेंगे। कासगंज की ओर से वाहनों की वापसी भी इसी रास्ते से होगी।
डायवर्जन बरेली- बदायूं रूट पर भी रहेगा। बरेली- बदायूं के बीच बस, ट्रक और कार आदि वाहन कुंवरगांव, आंवला या फिर बरेली में बुखारा मोड़ से बल्लिया होकर दातागंज की ओर भी वाहन निकल सकते हैं। प्रशासनिक स्तर से इस रूट को वैकल्पिक रूप से घोषित नहीं किया गया है लेकिन पिछले दिनों रूट डायवर्जन के दौरान बुखारा मोड़ से दातागंज तक वाहनों की आवाजाही रही थी। सूत्रों की मानें तो रूट डायवर्जन की चपेट में आगरा, मथुरा और अलीगढ़ से बरेली आने-जाने वाले भी रहेंगे। अलीगढ़ से बरेली के लिए वाया संभल जिले में गुन्नौर से मुजरिया-वजीरगंज होकर रास्ता सुलभ साबित होगा।
विज्ञापन
------
सोमवार दोपहर से मिल सकती है राहत
उझानी। शिवालयों में सोमवार दोपहर तक शिवभक्तों के पहुंचने के अनुमान के बीच जानकारों की मानें तो पुलिस रूट डायवर्जन में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कतई ढील नहीं देगी लेकिन सोमवार को दोपहर में हाइवे पर कांवड़ियों की संख्या बहुत कम रह जाने पर दोपहर में बरेली-कासगंज के बीच आवाजाही शुरू कराई जा सकती है। यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
-------
रूट डायवर्जन को लेकर पुलिस कर्मियों को भी मुस्तैद कर दिया गया है। कांवड़ियों के वाहनों पर भी नजर रखी जाएगी। रास्ते में उनसे भी कहा जाएगा कि वह भी बाइक आदि को तेज नहीं दौड़ाए। वितरोई मोड़ पर बैरियर लगवा दिया गया है।
- देवराज राठी, कोतवाल।