{"_id":"6817c3a8a21b0486ba0e0720","slug":"four-constables-present-in-line-bilsi-inspector-removed-badaun-news-c-123-1-akb1003-138823-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चार सिपाही लाइन हाजिर, हटाए गए बिल्सी इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चार सिपाही लाइन हाजिर, हटाए गए बिल्सी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी इंस्पेक्टर की शिकायतों को लेकर एसएसपी ने उनको क्राइम ब्रांच भेजा है। वहीं, मुजरिया थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार को बिल्सी का चार्ज दिया है। शिकायत मिलने पर चार सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है। वहीं चार उपनिक्षकों को इधर उधर कर दिया। 28 सिपाहियों को इधर से उधर किया है।
जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर के एसएसपी का चाबुक रविवार देर रात चला है। एसएसपी ने देर रात बिल्सी इंस्पेक्टर राजेंद्र पुंडीर को अपराध शाखा भेजा है। उनकी जगह पर मुजरिया थाना प्रभारी मनोज कुमार को बिल्सी का चार्ज दिया है। उझानी में एसएसआई सुरेंद्र कुमार को मुजरिया का थाना अध्यक्ष बनाया है। यातायात पुलिस में तैनात सिपाही विजयपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उनका रुपये लेते वीडियो वायरल हुआ था। सहसवान में तैनात सिपाही अनिल कुमार को लाइन हाजिर किया है। डायल 112 के सिपाही की शिकायत मिलने पर लाइन हाजिर किया है। मुजरिया में तैनात सिपाही शक्ति सिंह को लाइन हाजिर किया है। जिले के चार उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। वहीं 28 सिपाहियों को भी एक थाने से दूसरे थाने भेज दिया। एसएसपी की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।