फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four children licked toxic substance mistaking it for sugar powder, one died

Budaun News: चूरन समझकर चार बच्चे चाट गए विषाक्त पदार्थ, एक की मौत

Mon, 08 Apr 2024 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Four children licked toxic substance mistaking it for sugar powder, one died
जिला अस्पताल में भर्ती जैद। संवाद
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी में रविवार दोपहर चार बच्चे चूरन समझकर विषाक्त पदार्थ चाट गए। देर रात एक बच्चे की मौत हो गई। बाकी तीन की स्थिति सामान्य बताई जा रही हैै।
विज्ञापन

मामला रविवार दोपहर करीब 12 बजे का है। उस वक्त कस्बा मुड़िया धुरेकी निवासी राकेश कुमार की पत्नी तेत्री घर में कुठिया से गेहूं निकालकर आंगन में सुखाने के लिए डाल रहीं थीं। वहीं राकेश की बेटी संध्या (3), बेटा रामा (2) और पड़ोसी सईद अहमद का बेटा जैद (4) और बेटी अनाविया (2) खेल रहे थे। कुठिया से गेहूं निकालने के दौरान उससे एक विषाक्त पदार्थ का पाउच निकला। यह पाउच कुठिया में गेहूं रखते वक्त राकेश कुमार ने ही डाला था।
विज्ञापन

खेल-खेल में बच्चे कुठिया से निकला पाउच उठा ले गए और सईद अहमद के घर के दरवाजे पर बैठकर चाटने लगे। कुछ देर बाद सईद अहमद की पत्नी रोशनजहां घर से बाहर निकलकर आईं। जब उन्होंने बच्चों को विषाक्त पदार्थ चाटते और उनकी हालत बिगड़ती देखी तो शोर मचाया। इससे मोहल्ले के कई लोग मौके पर पहुंच गए। शोर शराबा सुनकर राकेश और उनकी पत्नी भी घर के बाहर आ गईं। परिजन चारों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली ले गए। तब तक उनकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। यह देखकर चारों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां देर रात सईद अहमद के बेटे जैद की मौत हो गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह के मुताबिक, तीन बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के वक्त घर पर नहीं थे दोनों परिवारों के चार और बच्चे
राकेश कुमार के चार बच्चे हैं। घटना के वक्त संध्या और रामा ही घर पर थे, जबकि उनका छह साल का बेटा धर्मेंद्र और चार जितेंद्र (4) घर पर नहीं थे। वहीं सईद अहमद के भी चार बच्चे हैं। घटना के वक्त जैद और अनाविया ही घर पर थे, जबकि इलमा (11) और अल्तमश (7) घर पर नहीं थे। अगर ये चारों बच्चे होते तो आशंका है कि वह भी अन्य बच्चों के साथ चूरन समझकर विषाक्त पदार्थ खा सकते थे।

जिला अस्पताल में भर्ती जैद। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती जैद। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती जैद। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती जैद। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती जैद। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती जैद। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती जैद। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती जैद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed