{"_id":"699f579b95514259bb0c5731","slug":"foundation-stone-laid-for-the-widening-work-of-badaun-bijnor-highway-badaun-news-c-123-1-sbly1006-158097-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदायूं-बिजनौर हाईवे के चौड़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदायूं-बिजनौर हाईवे के चौड़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास
Thu, 26 Feb 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी में हाईवे के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। संवाद
- फोटो : samvad
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर बदायूं से नरैनी चौराहे तक 35 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का बुधवार को शिलान्यास किया गया। दोपहर एक बजे नगर के जेएस पैलेस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं विधायक हरीश शाक्य ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परियोजना का शुभारंभ किया।
इस परियोजना पर 89 करोड़ रुपये की लागत आएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में सड़कों के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। गंगा एक्सप्रेसवे के चालू होने से बदायूं जिले की तीनों तहसीलों का चौमुखी विकास होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही बिल्सी-उझानी वाया सिरासोल और कछला–बिल्सी-बिसौली से शाहाबाद मार्ग के चौड़ीकरण कार्य भी कराए जाएंगे।
बिल्सी बाइपास का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है, जिसे शीघ्र स्वीकृति दिलाकर क्षेत्रवासियों को सौगात दी जाएगी। विधायक ने सहसवान-कछला मार्ग और भागीरथी घाट, कछला पर पक्के घाटों का यथा शीघ्र निर्माण कराये जाने की जानकारी दी। इस मौके पर दीपक चौहान, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, पालिका चेयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर, अधिशासी अभियंता वंदना सोनकर रहे।