फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Foundation stone laid for development works worth Rs 58 lakh in the city

Budaun News: शहर में 58 लाख के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

Wed, 11 Feb 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 11 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for development works worth Rs 58 lakh in the city
बदायूं। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में विकास एवं निर्माण कार्यों को गति देने का काम लगातार जारी है। मंगलवार को पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर के विभिन्न वार्डों में कराए जा रहे सीसी रोड, इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण व मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर के निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इन सभी विकास कार्यों पर कुल 58 लाख 17 हजार 139 रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर फात्मा रजा ने वार्डवासियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
-------------------------
विज्ञापन

वार्डवार कराए जा रहे विकास कार्य

वार्ड संख्या-17 ऊपरपारा में गुलाब वाली गली व लालपुल मेन रोड पर मुन्ना गद्दी के मकान से सोहिल के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसकी लागत 5 लाख 71 हजार 631 रुपये है। वार्ड संख्या-9 जालंधरी सराय में हामिद मेमोरी लाइब्रेरी से पप्पू महाजन के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य पर 3 लाख 80 हजार 373 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड संख्या-13 नाहर खां सराय में ओवरहेड जलाशय के समीप 38 लाख 7 हजार 135 रुपये की लागत से एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है, जो ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा वार्ड संख्या-27 में रंगीन मस्जिद से नूरुद्दीन होते हुए अख्तर के होटल तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसपर 10 लाख 58 हजार रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed