{"_id":"e2b4c0c3e41e1d187df6206bc0f9ba9a","slug":"found-in-the-ganges-ishwarendra-s-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में मिला ईश्वरेंद्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में मिला ईश्वरेंद्र का शव
Ujani
Updated Mon, 15 Jun 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा के खेड़ा घाट पर स्नान करते वक्त रविवार सुबह डूबे ईश्वरेंद्र्र का शव दूसरे दिन जल में उतराता मिल गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में घरवाले शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नरसेना निवासी सोहनपाल का 16 वर्षीय पुत्र ईश्वरेंद्र रविवार सुबह में घरवालों के साथ खेड़ा पर स्नान करने को पहुंचा था। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया। घरवालों ने प्राइवेट गोताखोरों को भी तलाश में लगाया, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली। घरवालों ने घाट पर ही पूरी रात रोते-बिलखते गुजार दी। सोमवार सुबह में गंगा में ईश्वरेंद्र का शव उतराते नजर आया तो घरवाले चीख पड़े। ग्रामीणों ने मशक्कत कर ईश्वरेंद्र का शव बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
सूचना के बाद कछला चौकी इंचार्ज मानपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के पिता समेत घरवालों को शव का पोस्टमार्टम कराने की भी सलाह दी लेकिन उन्होंने कार्रवाई से इंकार कर पोस्टमार्टम नहीं कराया। शव को लेकर घरवाले गांव नरसेना चले गए। उधर, ईश्वरेंद्र का शव जब उसके गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। देर शाम उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन
रौनक के घरवालों की आईजी से गुहार
उझानी। सोमवती अमावस्या पर कछला गंगाघाट से गुम राजस्थान में धौलपुर की ऑफीसर कॉलोनी निवासी गिरीश कुमार शर्मा की छह साल की बेटी रौनक का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। रौनक के पिता ने फोन पर बताया कि दो दिन पहले वह आईजी आगरा के समक्ष पेश हुआ। आरोप है कि बदायूं और कासगंज पुलिस उसकी बेटी की खोजबीन में मदद नहीं कर रही है। गिरीश समेत रौनक के घरवाले सोमवती अमावस्या के बाद से कई बार कछला आकर खोजबीन कर चुके हैं लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लग पाया है।