{"_id":"65c9217fb484c0a5a401bdc1","slug":"former-principal-of-bareilly-college-passes-away-wave-of-mourning-badaun-news-c-123-1-sbly1018-113305-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य का निधन, शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य का निधन, शोक की लहर
विज्ञापन
एनएल शर्मा। फाइल फोटो
इस्लामनगर (बदायूं)। बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एनएल शर्मा का रविवार दिन में बरेली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। मूल रूप से कस्बे के मोहल्ला बमनपुरी निवासी डॉ. एनएल शर्मा बरेली कॉलेज के प्राचार्य पद से 2008 में सेवानिवृत्त हुए थे।
उनके निधन की खबर के बाद रविवार को इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में लोग अंत्येष्टि में हिस्सा लेने बरेली रवाना हो गए। 1946 में जन्में डॉ. एनएल शर्मा ने कस्बे के केएम इंटर कॉलेज से हाईस्कूल में टॉप किया था। स्नातक की पढ़ाई चंदौसी में की।
इसके बाद एमकॉम के बाद पीएचडी की और 1968 में बरेली कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर तैनात हुए। कई साल प्रोफेसर रहने के बाद उनको बरेली कॉलेज में ही वरिष्ठता के आधार पर प्राचार्य बनाया गया। उनके दो बेटों में विकास की ऑस्ट्रेलिया में एक कार हादसे में जान चली गई थी। बड़ा बेटा डॉ. विवेक शर्मा बिहार की सासाराम यूनिवर्सिटी में डीन है। डॉ. शर्मा का अंतिम संस्कार सोमवार को बरेली में होगा।