{"_id":"67aa3ea8539a029ce706c8df","slug":"former-pradhans-son-sent-to-jail-revolver-and-rifle-confiscated-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134130-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पूर्व प्रधान के बेटे को जेल, रिवाल्वर और राइफल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पूर्व प्रधान के बेटे को जेल, रिवाल्वर और राइफल जब्त
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने जमीन के विवाद में व्यापारी से मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में मीरा सराय के पूर्व प्रधान के बेटे को जेल भेज दिया है। उससे घटना के दौरान बरामद लाइसेंसी रिवाल्वर और राइफल समेत कारतूसों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है।
शहर के मीरा सराय निवासी पूर्व प्रधान जलालुउद्दीन और घंटाघर निवासी व्यापारी अनीस के बीच दस साल पुराना जमीन का विवाद चल रहा है। विवाद के चलते रविवार शाम पूर्व प्रधान के बेटे नदीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर घंटाघर चौराहे पर अनीस को घेर लिया था। उसके साथ असलहों की बट से मारपीट की गई।
मारपीट में अनीस घायल हो गया था। किसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से नदीम को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, 32 बोर के 14 कारतूस, एक लाइसेंसी राइफल व उसके 17 कारतूस बरामद हुए थे। रविवार देर रात ही पुलिस ने अनीस की तहरीर पर नदीम, उसके पूर्व प्रधान पिता समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस ने नदीम को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों असलहों के लाइसेंस को निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है। राइफल से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।