फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Former MP DP Yadav's son may face more problems

Budaun News: पूर्व सांसद डीपी यादव के बेटे की बढ़ सकती मुश्किलें

Thu, 04 Sep 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Former MP DP Yadav's son may face more problems
बदायूं। गन्ना मूल्य का भुगतान न करने को लेकर लंबे समय से विवादों में घिरी बिसौली की यदु शुगर मिल के निदेशक और अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद पूर्व सांसद व राष्ट्रीय परिवर्तन दल के मुखिया डीपी यादव और उनके परिवार की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

बिसौली स्थित यदु शुगर मिल पर गन्ना किसानों का 30.91 करोड़ रुपये बकाया है। भुगतान न करने पर कोतवाली बिसौली में यदु शुगर के निदेशक व अध्यक्ष कुनाल यादव, प्रबंध निदेशक सूरज यादव, अध्यासी सुरेश चंद्र जौहरी, इकाई प्रमुख डीपी सिंह और वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना बृजेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद विरोधी दल किसानों के पक्ष में उतरकर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। किसान संगठनों ने कहा कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

वर्जन-
किसानों का बकाया भुगतान न देने पर यदु शुगर मिल बिसौली के निदेशक और अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - हृदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed