फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Former MLA's son did objectionable tweet, arrested

Budaun News: पूर्व विधायक के बेटे ने किया आपत्तिजनक ट्वीट, गिरफ्तार

Thu, 29 Jun 2023 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Former MLA's son did objectionable tweet, arrested
अलापुर थाने में खड़ा आरोपी अबू तल्हा। संवाद
पुलिस ने अबू तल्हा के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। पूर्व विधायक मुस्लिम खां के बेटे अबू तल्हा को आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। थाना पुलिस ने शिकायत पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ककराला निवासी मुस्लिम खां उसहैत विधानसभा (अब शेखूपुर) से बसपा के पूर्व विधायक हैं। उनका बेटा अबू तल्हा राजस्थान के कोटा में रहकर कोचिंग कर रहा था। बताते हैं कि उसके साथ पटना का रहने वाला छात्र मयंक राज भी पढ़ाई कर रहा था। कुछ समय से अबू तल्हा ककराला में रह रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उसकी किसी बात को लेकर मयंक राज से बहस हो गई थी, जिससे अबू तल्हा ने मयंक को देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करते हुए ट्वीट कर दिया। मयंक ने भी तुरंत ट्वीट का स्क्रीन शॉट ले लिया। इसके बाद अबू तल्हा ने ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद मयंक ने आपत्तिजनक ट्वीट जिले और प्रदेश के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को ट्वीट करते हुए भेजा, साथ ही अबू तल्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके ट्वीट पर अलापुर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अबू तल्हा के खिलाफ धारा 505 आईपीसी और 67 आईटीएक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया और दोपहर के समय उसका चालान कर दिया।


-
पूर्व विधायक मुस्लिम खां के बेटे ने देवी-देवताओं पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया था। इस संबंध में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक का चालान कर दिया गया है।

- कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed