फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Former MLA Avnish Kumar merged with Panchtatva

Budaun News: पूर्व विधायक अवनीश कुमार पंचतत्व में विलीन

Thu, 18 May 2023 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Avnish Kumar merged with Panchtatva
पूर्व विधायक अवनीश कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर देती पुलिस। संवाद
- भाजपा नेताओं ने दिया पार्थिव शरीर को कंधा, मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू भइया बृहस्पतिवार की सुबह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ भाजपा के झंडे में लपेटकर लालपुल स्थित मुक्तिधाम ले जाया गया, जहां उनके बेटे राहुल सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।
दातागंज के चार बार विधायक रहे अवनीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू भइया करीब एक साल से बीमार चल रहे थे। घर पर ही उनका उपचार चल रहा था। इसी दौरान उन्होंने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आखिरी सांस ली। इसकी सूचना पर भाजपा पदाधिकारियों में शोक छा गया। उनके आवास पर कई दिग्गज नेता पहुंचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह सलामी देने के साथ उनके पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में लपेटकर लालपुल स्थित मुक्ति धाम ले जाया गया। कई नेताओं ने उन्हें कंधा देकर विदा किया। आवास से लेकर लालपुल तक उन्हें विदा करने वालों की लाइन लगी रही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सांसद संघमित्रा मौर्य, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, राणा प्रताप सिंह, धीरेंद्र सिंह, उमेश राठौर और राजेश्वर सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed