फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Former chairman spoke harshly in traders' meeting, employees protested

Budaun News: व्यापारियों की सभा में पूर्व चेयरमैन के बिगड़े बोल, कर्मचारियों का प्रदर्शन

Tue, 15 Apr 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Former chairman spoke harshly in traders' meeting, employees protested
उसावां नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। संवाद
उसावां। कस्बे के एक निजी स्कूल में व्यापारियों की सभा में कस्बे के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता के बिगड़े बोल को लेकर नगर पंचायत कर्मियों में गुस्सा फैल गया। उन्होंने कार्यालय के समक्ष एकत्र होकर नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। पूर्व चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता धीरेंद्र पाल गुप्ता उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में कह रहे हैं कि नगर पंचायत का कोई कर्मचारी उनसे जबर्दस्ती दुकान का किराया मांगने आए तो उसके लिए भीगा हुआ जूता तैयार रखो। भाषण के इस अंश का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो पर नगर पंचायत कर्मियों में तीखी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। कर्मचारियों ने अपने कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सोमवार को दोपहर बाद नगर पंचायत कर्मचारियों ने पूर्व चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नगर पंचायत कर्मचारियों में ब्रजेश कुमार सिंह व राजकुमार सक्सेना उर्फ राजू ने कहा कि पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत कर्मचारियों को डरा रहे हैं। जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
मैने किसी नगर पंचायत कर्मचारी का नाम लेकर यह बात नहीं कही थी। कुछ कर्मचारियों की शिकायत थी कि वे किराया वसूली को आते हैं तो अधिक पैसा मांंगते हैं। उन्होंने उन कर्मचारियों के लिए ऐसा कहा था। --धीरेंद्र पाल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed