फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Footpath freed from encroachment, altercation with shopkeepers

Budaun News: अतिक्रमण से मुक्त कराया फुटपाथ, दुकानदारों से नोकझोंक

Fri, 04 Jul 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Footpath freed from encroachment, altercation with shopkeepers
उझानी में फुटपाथ अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के दौरान पालिका कर्मियों के साथ जुटे लोग। संवाद
उझानी। कांवड़ यात्रा की सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान बृहस्पतिवार को चलाया गया। बाजार के अधिकांश हिस्से के फुटपाथ से दुकानदारों का सामान हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान पालिका कर्मियों और दुकानदारों के बीच दो- तीन स्थानों पर नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन

मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटवाने के लिए पालिका के ईओ अब्दुल शबूर और सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी के नेतृत्व में पुराने बस स्टैंड के पास से कार्रवाई शुरू की गई। स्टैंड के पास लिंक रोड मोड़ के पास से अतिक्रमण हटवाते हुए बाजार की ओर बढ़े पालिका कर्मियों ने रास्ते में फुटपाथ पर लगे बालू और बजरी के ढेर को हटा लेने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के पास से फल विक्रेताओं को भी खदेड़ दिया गया। फुटपाथ पर रखे खोखे भी हटवाए गए। कार्रवाई के दौरान घंटाघर चौराहे और पुरानी अनाज मंडी मोड़ के पास पालिका कर्मियों और दुकानदारों के बीच नोकझोंक हो गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान अशफाक तिराहे के पास तक ही चल पाया। इससे पहले हलवाई चौक मोड़ के पास दुकानदारों ने नालियों के ऊपर रखे तख्त और टिन के छज्जे खुद ही हटा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कार्रवाई चलती रहेगी। कछला रोड बाजार में कश्यप पुलिया से आगे भी फुटपाथ को पूरी तरह कब्जा मुक्त करा दिया जाएगा। साथ ही ठेला लगाकर फल बेचने वालों से कहा गया है कि वह फुटपाथ की ओर बढ़ने की कोशिश नहीं करें। जिन दुकानों के सामने फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया गया है, वहां फिर से अतिक्रमण किया गया तो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
------

कई लोग खुद समेट ले गए सामान
उझानी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पालिका के कर्मचारी प्राइवेट बस स्टैंड से लेकर अशफाक तिराहे तक निकले। कर्मचारियों को रास्ते में ऐसे भी कई स्थान दिखे, जहां फुटपाथ पर रोजाना दुकानें सजी नजर आती थीं, लेकिन बृहस्पतिवार को वहां कुछ नहीं था। लोगों ने पालिका कर्मियों को बताया कि एक दिन पहले ही चेतावनी के बारे में पता लगते ही वह खुद ही सामान समेट ले गए थे। इसके अलावा चार- छह दुकानदारों ने पालिका कर्मियों के सामने से अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।

-

बाजार में सड़क पर नहीं दिखेंगे छुट्टा पशु
- उझानी के ईओ अब्दुल शबूर ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कार्यालय में कर्मचारियों के साथ बैठक की। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को रास्ते में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बाजार में सुबह और शाम को नियमित सफाई के अलावा मंडी समिति मोड़ से कल्याण सिंह चौक तक छुट्टा पशु नजर नहीं आने चाहिए। उन्हें गोआश्रय पहुंचाया जाए।

उझानी में फुटपाथ अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के दौरान पालिका कर्मियों के साथ जुटे लोग। संवाद

उझानी में फुटपाथ अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के दौरान पालिका कर्मियों के साथ जुटे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed