{"_id":"5d71115e8ebc3e93a553ca71","slug":"football-badaun-news-bly374986434","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉकओवर पाकर विजेता बनी भदवार कॉलेज की फुटबॉल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉकओवर पाकर विजेता बनी भदवार कॉलेज की फुटबॉल टीम
विज्ञापन
उझानी। मंडलीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए गुरुवार को नगर पालिका
अशर्फीदेवी कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र फुटबॉल
टीम का चयन कर लिया गया। जिले भर से किसी और टीम के नहीं पहुंचने की वजह
से उसी को वॉकओवर दे दिया गया था।
नगर पालिका अशर्फीदेवी कन्या इंटर कॉलेज की मेजबानी में मंडलीय स्तर पर
खेलने के लिए छात्रा फुटबॉल की टीम के चयन की प्रक्रिया गुरुवार
पूर्वाह्न में शुरू हुई। प्रतिभाग करने के लिए जिले भर से कन्या इंटर
कॉलेजों की टीमों को पहुंचना था लेकिन जब कोई टीम ट्रॉयल में नहीं पहुंची
तो प्रधानाचायार्या मीरा अग्रवाल ने भदवार कॉलेज की टीम को वॉकओवर देकर
विजेता घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि माध्यमिक कॉलेजों की टीमों को
प्रतिभाग कराने के लिए डीआईओएस के स्तर से पिछले महीने आदेश भी दिया गया
था लेकिन किसी भी कॉलेज की ओर से इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। बता दें
कि मेजबान कॉलेज में फुटबॉल की कोई टीम नहीं है। इसलिए विजेता घोषित भदवार
कॉलेज की टीम मंडलीय स्तर पर प्रतिभाग करेगी।