{"_id":"653d5e2126d981d92e0c0da4","slug":"food-department-took-24-samples-made-people-aware-badaun-news-c-123-1-bdn1005-6982-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खाद्य विभाग ने लिए 24 सैंपल, लोगाें को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खाद्य विभाग ने लिए 24 सैंपल, लोगाें को किया जागरूक
विज्ञापन
बदायूं। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी शाहबुद्दीन और देवकांत ने विभिन्न दुकानों से 24 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इनकी फूड सेफ्टी ऑन व्हील लैब में जांच की गई। इसमें नौ नमूने फेल हो गए।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारियों ने फूड सेफ्टीऑन व्हील के तहत जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाया। रोडवेज चौराहा और बदायूं क्लब के पास दुकानों से नमूने लिए गए। दुकानदारों को जागरूक भी किया। खाद्य सुरक्षा से संबंधित हाईजीन, सैनिटेशन, लेबलिंग, फोर्टीफिकेशन और सेफ फूड से संबंधित जानकारी आम जनमानस व कारोबारियों को दी गई।
बदायूं क्लब के पास से मसाले के 14 नमूने लिए गए। इनमें चार मानक के विपरीत मिले। दूध और दुग्ध उत्पाद के पांच नमूनों में से तीन मानक के विपरीत मिले। दाल, पानी आदि के पांच नमूनों में से दो मानक के विपरीत मिले।