{"_id":"57b9ec8b4f1c1bf53ed4f05a","slug":"following-the-death-of-four-people-in-kadrchauk-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक ब्लाक में बुखार से चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादरचौक ब्लाक में बुखार से चार लोगों की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों में संक्रामक बुखार का प्रकोप
अब तक हो चुकी है बुखार से 15 लोगों की मौत
ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों में संक्रामक बुखार का प्रकोप जारी है। दो दिन के भीतर तीन गांवों में बुखार से चार लोगों की मौत हो चुकी है। दो दर्जन से ज्यादा लोग अब भी बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपना काम कर रही हैं, लेकिन स्थिति काबू में नहीं आ रही। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार खुद स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
कादरचौक ब्लाक के गांव बेहटा डंबर नगर, बादुल्लागंज और खितौलिया में दो सप्ताह पहले बुखार का प्रकोप शुरू हुआ था। इसके बाद से इन गांवों में बुखार से मौतों का सिलसिला चल रहा है। अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले चौबीस घंटे में चार लोग दम तोड़ चुके हैं। बेहटा डंबर नगर में कई दिन से बुखार से पीड़ित चल रही जैनूर (40) पत्नी हसनूर, बादुल्लागंज में चमेली (35)पत्नी दयाराम की मौत हो गई। खितौलिया गांव में गुड्डे देवी (27) पत्नी जीलेंद्र और जाहरी (57) पत्नी वेती ने शनिवार को बुखार से दम तोड़ दिया। तीनों गांवों में करीब 25 लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमें इन तीनों गांवों में काम रही हैं। इसके बाद भी स्थिति काबू में नहीं आ रही। गांव के लोगों में संक्रामक बुखार को लेकर दहशत का माहौल है।
-----
लखनऊ भेजे गए 20 सेंपल, दो में डेंगू की पुष्टि
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग के जिला संक्रमक रोग नियंत्रण सेल की ओर से अभियान चलाकर जिले में 400 लोगों के सेंपल लिए गए। इनमें से 20 लोगों के सेंपल लखनऊ स्थिति प्रयोगशाला भेजे गए थे। इनमें दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू से पीड़ित एक व्यक्ति का जिला अस्पताल में और दूसरे का बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारिक तौर पर जिले में इस सीजन में डेंगू के यह दोनों पहले मामले हैं।
विज्ञापन
------
जिला स्तर पर दो, प्रत्येक सीएचसी पर एक-एक टीम
बदायूं। स्थिति पर काबू के लिए सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने जिला स्तर पर दो टीमों का गठन किया है। इसके साथ ही प्रत्येक सीएचसी पर एक-एक टीम बनाई गई है। खुद सीएमओ डॉ. सुनील कुमार टीमों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। संक्रामक रोग सेल प्रभारी डॉ. कौशल कुमार के नेतृत्व में भी दो टीमें काम कर रही हैं। सीएमओ ने सभी सीएचसी प्रभारियों को आदेश दिया है कि कहीं से भी संक्रमक रोगों की खबर मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें।
-----
गांवों में गंदगी ने बिगाड़ी स्थिति
कादरचौक। गांवों में भयंकर गंदगी ने स्थिति को बदतर कर दिया है। ग्राम स्वच्छता और स्वास्थ्य समितियां पूरी तरह से ठप हो गई हैं। स्थिति बदतर हो रही है। सफाई कर्मचारी गांवों में नहीं पहुंच रहे। ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान मनमानी पर उतर आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को हर साल दी जाने वाली 10 हजार रुपये की राशि को भी डकार लिया गया है। इस राशि से गांवों में मच्छरनाशक दवाओं का छिड़वाक नहीं कराया गया है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार खुद स्वीकार कर रहे हैं कि संक्रामक रोगों की मुख्य वजह गंदगी है।
----
जहां से भी सूचना मिलती है, टीम को भेजा जा रहा है। सभी सीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।-डॉ. सुनील कुमार, सीएमओ