Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fog set in this morning; temperatures will now gradually drop.

Budaun News: सुबह में छाया कोहरा, अब धीरे-धीरे गिरेगा तापमान

Sat, 14 Nov 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fog set in this morning; temperatures will now gradually drop.
बदायूं में पुलिस लाइंस चौराहे पर छाई धुंध। संवाद
बदायूं। जिले में शुक्रवार सुबह कोहरा छाए रहने से मौसम का मिजाज बदला नजर आया। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। मौसम में बदलाव के बीच सोमवार से अब तापमान में धीरे-धीरे गिरावट के संकेत हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले दो दिनों में दिन में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नवंबर में कोहरा आना शुरू हो जाता है। शुक्रवार को भी सुबह में कोहरे की चादर छाई रही। यह फाॅग नहीं है। बादल होने की वजह से धूप नहीं आई। यह मौसम फसलों के लिए लाभदायक रहता है। - डॉ. संजय कुमार प्रभारी अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र, दातागंज
---
दिवाली के बाद भी शहर की हवा नहीं हुई साफ, एक्यूआई 520 पहुंचा



बदायूं। दिवाली के बाद भी शहर में शुक्रवार को हवा में प्रदूषण का स्तर इतना अधिक रहा कि लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। एक्यूआई डाॅट इन की वेबसाइट के अनुसार, बदायूं का एक्यूआई 520 तक पहुंच गया है, जबकि सुबह साढ़े सात बजे यह 876 दर्ज किया गया। प्रदूषण के मामले में देश के शहरों की सूची में बदायूं 15वें स्थान पर रहा।




प्रदूषण की वजह से सुबह से आसमान में धुंध की मोटी परत दिखाई दी। दिन में शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। एक्यूआई का स्तर 520 पहुंचने से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में रही। जिला अस्पताल के डॉ. अलंकार सोलंकी ने बताया कि प्रदूषित हवा का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ सकता है। ऐसे मौसम में सुबह और शाम की सैर से बचना चाहिए। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और प्रदूषण अधिक होने पर मास्क का इस्तेमाल करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed