फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fog covered the roads throughout the day.

Budaun News: सड़कों पर दिनभर छाया रहा कोहरा

Sun, 01 Feb 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fog covered the roads throughout the day.
शहर में पड़ रहे कोहरे के बीच से होकर निकलती ट्रेन। संवाद
बदायूं। जिले में शनिवार को पूरे दिन घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना रहा। सुबह के समय शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई और वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम आठ डिग्री रहा। सुबह के समय कई स्थानों पर दृश्यता 10 से 15 मीटर तक सिमट गई। हाईवे, मुख्य मार्गों और संपर्क सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और किसानों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ठंड और कोहरे के कारण लोग देर तक घरों में दुबके रहे और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। ठंडी हवाओं के चलने से ठिठुरन और बढ़ गई। सुबह और देर रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे गलन भरी ठंड महसूस की गई। लोग अलाव व हीटर का सहारा लेते नजर आए। जहां लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भी साफ नजर आया। वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक सावधानी बरतनी पड़ी। कई स्थानों पर कोहरे के कारण जाम की स्थिति भी बन गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। पछुआ हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट हो सकती है। सुबह और रात के समय कोहरा और घना होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed