फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Flyover traffic to slow down for a month; thousands of vehicles to use diverted routes.

Budaun News: एक माह थमेगी फ्लाईओवर की रफ्तार, बदले रास्तों से गुजरेंगे हजारों वाहन

Sun, 21 Jun 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Flyover traffic to slow down for a month; thousands of vehicles to use diverted routes.
बदायूं। शहर के सबसे व्यस्त रेल उपरिगामी सेतु (फ्लाईओवर) पर 23 जून से मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है। एक्सपेंशन ज्वाइंट्स की मरम्मत के चलते फ्लाईओवर पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। करीब एक माह तक चलने वाले इस कार्य के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए प्रमुख चौराहों पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बा उसावां, ककराला तथा जनपद फर्रुखाबाद से आने वाले वाहन व जनपद कासगंज, मथुरा तथा एटा को जाने वाले वाहन केशव चौकी से मझिया मोड़, दातागंज तिराहा, नवादा चौराहा (शहीद भगत सिंह चौराहा), पटेल चौक, आरटीओ चौराहा और मेडिकल तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद कासगंज, मथुरा तथा एटा से आने वाले वाहन, जो उसावां, ककराला तथा फर्रुखाबाद की ओर जाएंगे, मेडिकल तिराहे से आरटीओ चौराहा, पटेल चौक, नवादा चौराहा, मझिया मोड़ और केशव चौकी से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर, संभल एवं बिल्सी की ओर से आने वाले वाहन, जो उसावां, ककराला और फर्रुखाबाद की ओर जाएंगे, उन्हें आरटीओ चौराहा, पटेल चौक, नवादा चौराहा, मझिया मोड़ और केशव चौकी मार्ग से निकाला जाएगा।

रोडवेज बसें, जो बदायूं से उसावां, ककराला और फर्रुखाबाद की ओर जाएंगी, वे पुलिस लाइन चौराहा (भामाशाह चौक), इंदिरा चौक, दातागंज तिराहा, मझिया मोड़ और केशव चौकी होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी
..............
जनपद में डायवर्जन स्थान
बिल्सी मोड़
दातागंज तिराहा
पुलिस लाइन चौराहा (भामाशाह चौक)
जेल तिराहा
संतोख सिंह तिराहा
मंडी चौकी चौराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed