फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

गंगा खतरे के निशान से 75 सेमी ऊपर

Wed, 24 Aug 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
floud
सहसवान के वीर सहाय नगला में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा ने अब रौद्र रूप ले लिया है। इस मौसम में पहली बार मंगलवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से रिकॉर्ड 75 सेमी ऊपर पहुंच गया। सहसवान और उसहैत के दस से ज्यादा तटवर्ती गांवों का बाढ़ के कारण सड़क संपर्क टूट गया है। कई गांवों में चार फुट तक बाढ़ का पानी भरा हुआ है। प्रशासन की ओर से गांवों को खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को गंगा में गुन्नौर से 154105, बिजनौर से 50727 और हरिद्वार से 66059 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मंगलवार शाम कछला में मीटर गेज पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर 162.75 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 162 मीटर पर है। सोमवार को भी जलस्तर खतरे के निशान से 64 सेमी ऊपर था। गंगा की धारा कटान करती हुई दातागंज तहसील के तटवर्ती अहमदनगर बछौरा, असमया रफतपुर के नजदीक पहुंच गई है। दातागंज तहसील के ही जटा, रैपुरा, कमलैयापुर बाढ़ से घिर गए हैं। गंगा के उस पार के गांवों का संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन

इधर, सहसवान तहसील क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों में भी हालात बेकाबू हैं। यहां वीर सहाय नगला, बसौलिया, तौफी नगला, परशुराम नगला, खागी नगला गांवों में तीन से चार फुट तक बाढ़ का पानी भरा हुआ है। तौफी नगला में महावा पर बने पुल की दोनों ओर एप्रोच रोड डूबने के कारण आवागमन बंद हो गया है। उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण फिलहाल गंगा के जलस्तर में कमी आने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तटबंधों पर दबाव बढ़ने से खतरा गहराया
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 75 सेमी तक ऊपर पहुंचने के कारण उसहैत, उसावां, गंगा-महावा तटबंधों पर दबाव बढ़ गया है। इन तटबंधों को पहले ही संवेदनशील श्रेणी में रखा गया था। जलस्तर में 75 सेमी तक का इजाफा होने के कारण कछला, अटैना घाट पानी में डूब गए हैं।

-
इस सीजन में पहली बार गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 162.75 मीटर तक पहुंचा है। ऐसा उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हो रहा है। हालात संवेदनशील मगर नियंत्रण में हैं। तटबंधों पर खतरा बना हुआ है। तटवर्ती कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। प्रशासन और बाढ़ खंड की ओर से यहां लगातार राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं।
-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed