फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

गंगा खतरे के निशान के ऊपर, अब सुरक्षित ठिकानों की तलाश

Thu, 04 Aug 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
floud
अहमदनगर बछौरा में कटान करतीं गंगा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा का जलस्तर पिछले कई दिनों से लगातार खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। ऐसे में तटवर्ती गांवों में हालात बिगड़ने लगे हैं। उसहैत में गंगा के उस पार के गांवों में पानी घुस गया है। यहां के लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में हैं। लगातार हो रहे कटान के कारण अहमदनगर बछौरा, जटा, असमया रफतपुर गांवों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को मीटर गेज पर गंगा का जलस्तर 162.42 दर्ज किया गया। इस बीच बुधवार को नरौरा से 72172, बिजनौर से 42198 और हरिद्वार से गंगा में 80598 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हरिद्वार से छोड़ा गया पानी अगले चौबीस घंटे में नरौरा होता हुआ कछला तक पहुंच जाएगा। गंगा में उफान के बीच दातागंज और सहसवान तहसील के 20 गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। सहसवान के तटवर्ती गांवों में भी गंगा कटान कर रही है। असमया रफतपुर और अहमदनगर बछौरा में अब भी कटान हो रहा है। हालांकि, गंगा-महावा, उसहैत और उसावां तटबंधों के जिन स्थानों पर कटान हो रहा था वहां अब कटान रोकने के उपाय किए जाने के बाद हालात कुछ सुधरे हैं।
विज्ञापन

सहसवान तहसील के कई तटवर्ती गांवों में कटान के कारण अब तक सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है। प्रशासन की ओर से बाढ़ ग्रस्त गांवों में राहत और बचाव के काम शुरू कर दिए गए हैं। आने वाले दिनों में जलस्तर में और इजाफा होता है तो करीब 20 गांवों के लिए बड़ा खतरा पैदा होने की संभावना है। हालांकि, बाढ़ खंड और प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गंगा मीटरगेज पर 162.42 मीटर पर है। मीटरगेज पर खतरे का निशान 162 मीटर है। जिन स्थानों पर कटान हो रहा है वहां कटान रोकने की व्यवस्था की जा रही है। असमदनगर बछौरा और असमया रफतपुर में हालात ज्यादा बिगड़ रहे हैं, लेकिन हालात पर पूरी नजर रखने के साथ बाढ़ बचाव कार्य भी किए जा रहे हैं।
-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed