फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

गंगा का जलस्तर दूसरे दिन भी खतरे के निशान के ऊपर

Fri, 29 Jul 2022 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
floud
उसहैत में अहमदनगर बछौरा के पास कटान करतीं गंगा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को भी मीटरगेज पर खतरे के निशान से ऊपर रहा। बुधवार के मुकाबले जलस्तर में चार सेमी का इजाफा दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को गंगा में नरौरा से 46458, बिजनौर से 42198 और हरिद्वार से 50437 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

कछला में मीटरगेज पर खतरे का निशान 162 मीटर पर है। बृहस्पतिवार को मीटरगेज पर जलस्तर 162.7 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर लगातार खतरे के निशान के ऊपर होने के चलते तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई स्थानों पर कटान भी हो रहा है। शुक्रवार को अगर नरौरा से वाटर डिस्चार्ज में इजाफा होता है तो तटवर्ती 20 गांवों में हालात नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं।
विज्ञापन

गंगा ने उसावां, उसहैत और गंगा-महावा तटबंधों पर कटान तेज कर दिया है। उसहैत क्षेत्र में गंगा के इस पार और उस पार के 13 से ज्यादा गांव बाढ़ से घिर गए हैं। उस पार के गांवों का संपर्क टूट गया है। सहसवान के तटवर्ती सात से आठ गांवों में गंगा तेजी से कटान कर रही हैं। यहां भूमि लगातार गंगा में समा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर कटान तेज होने के मद्देनजर बाढ़ खंड की ओर से सतर्कता और बढ़ा दी गई है। जलस्तर में लगातार हो रहे इजाफे के बीच बाढ़ चौकियों पर चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है। कादरचौक क्षैत्र में भुंडी बांध से भी बाढ़ का पानी टकरा रहा है। गंगा-महावा, उसहैत और उसावां तटबंधों पर हालात पहले से ही संवेदनशील बने हुए हैं।

-
गंगा का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। हरिद्वार ओर बिजनौर से जो सूचनाएं मिल रही हैं उनके अनुसार जलस्तर में अभी और इजाफा होगा। कटान रोकने के उपायों के साथ तटवर्ती इलाकों में पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
-उमेश चंद्र, एक्सईएन बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed