फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंचा

Wed, 27 Jul 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
floud
उसहैत में अहमदनगर बछौरा गांव के पास कटान करतीं गंगा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा के जलस्तर में मंगलवार को सोमवार के मुकाबले 32 सेमी का इजाफा दर्ज किया गया। सोमवार को जलस्तर मीटरगेज पर 161.45 दर्ज किया गया था जो मंगलवार को बढ़ कर 161.67 मीटर हो गया। मीटरगेज पर खतरे का निशान 161 मीटर पर है।
विज्ञापन

मंगलवार को गंगा में नरौरा से 30236, बिजनौर से 47168 और हरिद्वार से 67492 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गत 15 दिन से गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण कटान हो रहा है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड को मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दातागंज तहसील के गांव अहमदनगर बछौरा, असमया रफतपुर, रैपुर, कदम नगला, ठकुरी नगला, जटा, बेहटी, भखरी, कमलू नगला, चेतराम नगला, दियूरी नगला और सहसवान तहसील के तटवर्ती टोटपुर करसरी, भकरौलिया, परशुराम नगला, नगला वीर सहाय, वरन नगला, तौफी नगला में गंगा कटान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसावां, उसहैत और गंगा-महावा तटबंधों के आस-पास भी कटान हो रहा है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड ने यहां बालू भरी बोरियां लगाने का क्रम जारी रखा है।
इस वर्ष अभी ज्यादा बारिश नहीं हुई है। आने वाले दिनों में भारी बारिश के बाद गंगा में एक बार फिर से उफान आएगा। अब तक गंगा दो बार ही खतरे के निशान के ऊपर पहुंची हैं। दूसरी बार गंगा इसी महा 17 जुलाई को खतरे के निशान पार करते हुए मीटरगेज पर 162.28 मीटर तक पहुंच गई थीं।
------------
बाढ़ बचाव कार्यों पर खर्च हो रहे 30 करोड़
बाढ़ बचाव कार्यों पर जिले में करीब 30 करोड़ का बजट खर्च हो रहा है। शासन ने 30 जून तक काम पूरे करने के निर्देश दिए थे। ज्यादातर गांवों को पहले ही पूरा कर लिया गया है। जिले में बाढ़ बचाव और कटान रोकने के लिए शासन ने चार परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। बाढ़ खंड की ओर से कुछ और कार्यों के लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। इनको भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

-
सोमवार के मुकाबले मंगलवार को गंगा के जलस्तर में इजाफा हुआ है। इन दिनों गंगा चेतावनी के निशान के ऊपर और खतरे के निशान के नीचे हैं। मंगलवार को मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 161.67 दर्ज किया गया। जिन स्थानों पर कटान हो रहा है वहां कटान रोकने के प्रबंध किए जा रहे हैं।
-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed