फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

गंगा ने तेज किया कटान, तटबंधों पर बढ़ाई गई निगरानी

Thu, 21 Jul 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
floud
अहमदनगर बछौरा में गंगा ने किया कटान। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा के जलस्तर में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को करीब नौ सेमी की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को जलस्तर खतरे के निशान पर 161.36 मीटर था जो बुधवार को 161.45 मीटर पर पहुंच गया। बुधवार से शुरू हुई बारिश के बाद अब जलस्तर में फिर से इजाफा होने का अनुमान है। जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण हो रहे कटान से हालात संवेदनशील बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

गंगा में बुधवार को नरौरा से 18443, बिजनौर से 55238 और हरिद्वार से 60554 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सहसवान और दातागंज तहसील के 20 से ज्यादा तटवर्ती गांवों में कटान हो रहा है। कटान के कारण दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव अहमदनगर बछौरा के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

उसहैत, उसावां और गंगा-महावा बांध के आसपास भी गंगा कटान कर रही हैं। चार दिन से गंगा में जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। गंगा में रविवार को नरौरा बैराज से 53966, बिजनौर से 36316 और हरिद्वार से 44413 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इस दौरान गंगा ने खतरे का निशान पार कर दिया था। मीटर गेज पर खतरे का निशान 162 मीटर पर है। रविवार को जलस्तर खतरे के निशान पर बढ़कर 162.28 मीटर तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जलस्तर में कमी आई। जलस्तर 161.88 मीटर दर्ज किया गया। सोमवार को गंगा में नरौरा से 28919, बिजनौर से 41428 और हरिद्वार बैराज से 46997 क्यूसेक पानी छोड़ गया था। मंगलवार को मीटरगेज पर जलस्तर 161.36 दर्ज किया गया जो बुधवार को 161.45 मीटर पर पहुंच गया। मंगलवार को गंगा में नरौरा से 18445, बिजनौर से 31863 और हरिद्वार से 45762 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
-
तटबंधों की निगरानी, कटान रोकने में जुटा बाढ़ खंड
गंगा के दातागंज तहसील के गांव अहमदनगर बछौरा, रैपुरा, ठकुरी नगला, कदम नगला, जटा, बेहटी, भखरी, कमलू नगला, चेतराम नगला, दियूरी नगला में और सहसवान तहसील के टोटपुर करसरी, भकरौलिया, परशुराम नगला, नगला वीर सहाय, वरन नगला, तौफी नगला गांवों में गंगा कटान कर रही हैं। बाढ़ खंड ने कटान के बीच तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है। कटान रोकने के लिए भी सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।

-
गंगा खतरे के निशान से नीचे है। उसहैत, उसावां और गंगा-महावा तटबंधों पर हालात संवेदनशील हैं। अहमदनगर बछौरा समेत कुछ स्थानों पर कटान हो रहा है। इसे रोकने को लगातार काम चल रहा है। तटबंधों की निगरानी की जा रही है।
-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed