फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

बाढ़ से निपटने को चार तटबंधों के उच्चीकरण पर खर्च होंगे 30 करोड़

Thu, 26 May 2022 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
floud
पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान उसहैत तटबंध की स्थिति। (फाइल फोटो) - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा, रामगंगा के संवेदनशील गंगा-महावा, चंदनपुर-हुसैनपुर, उसहैत और जोरी नगला तटबंधों की मरम्मत का काम बाढ़ से पहले कर लिया जाएगा। शासन ने इसके लिए 30 करोड़ के बजट की स्वीकृति दे दी है। बाढ़ खंड ने स्थानीय स्तर पर तटबंधों की मरम्मत और उच्चीकरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। तटबंधों का उच्चीकरण होने के बाद गंगा और रामगंगा के तटवर्ती करीब सौ गांवों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

गंगा और रामगंगा हर वर्ष बाढ़ के मौसम में तटवर्ती गांवों में तबाही मचाती हैं। बाढ़ खंड डिवीजन बदायूं में गंगा-महावा, चंदनपुर-हुसैनपुर, उसहैत और जोरी नगला तटबंधों के आस-पास बसे करीब 50 गांवों बेहद संवेदनशील श्रेणी में हैं। इसके साथ ही आसपास के 150 से ज्यादा गांव हर वर्ष बाढ़ का दंश झेलते हैं। पिछले वर्ष बाढ़ के मौसम में गंगा और रामगंगा के जलस्तर ने दस साल का रिकार्ड तोड़ दिया था।
विज्ञापन

इस दौरान गंगा-महावा, चंदनपुर-हुसैनपुर, उसहैत और जोरी नगला तटबंधों को खतरा पैदा हो गया था। बाढ़ से बचाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण यह सभी तटबंध कटान के कारण क्षतिग्रस्त होने से संवेदनशील श्रेणी में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ खंड डिवीजन बदायूं ने गंगा और रामगंगा पर बने इन तटबंधों की मरम्मत और उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। पिछले वर्ष बाढ़ की सभी सूचनाएं और भविष्य में हालात बेकाबू होने पर खतरे के बारे में भी बताया गया था। मुख्य अभियंता बाढ़ खंड ने परीक्षण के बाद तटबंधों की मरम्मत और उच्चीकरण को स्वीकृति दे दी। शासन की ओर से भी इसके लिए 30 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। बाढ़ का मौसम शुरू होने से पहले तटबंधों की मरम्मत और उच्चीकरण का काम कर लिया जाएगा।
-
भुंडी तटबंध बनने से सुरक्षित हुए 50 से ज्यादा गांव
शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के कादरचौक में गंगा पर भुंडी तटबंध का निर्माण होने के बाद इस इलाके में 50 से ज्यादा गांव सुरक्षित हो चुके हैं। पिछले वर्ष ही 22 करोड़ की लागत से भुंडी तटबंध का काम पूरा कर लिया गया था। बाढ़ के दौरान नए बनाए गए इस तटबंध में भी कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ था। बाढ़ खंड ने भुंडी तटबंध पर भी बाढ़ से पहले काम पूरा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। भुंडी तटबंध का फायदा पिछले वर्ष ही क्षेत्र के गांवों को मिलने लगा था।

-
शासन ने चार परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें गंगा-महावा, चंदनपुर-हुसैनपुर, उसहैत और जोरी नगला तटबंधों की मरम्मत और उच्चीकरण का काम शामिल है। इस कार्य को 30 करोड़ से पूरा कराया जाएगा। पिछले वर्ष आई भयंकर बाढ़ के कारण इन तटबंधों को काफी नुकसान पहुंचा था। तटबंधों का काम पूरा होने के बाद बेहद संवेदनशील श्रेणी में शामिल गंगा और रामगंगा के करीब 50 गांव बाढ़ से काफी हद तक सुरक्षित हो जाएंगे।
-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed