फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five zones , divided into 15 sectors, district

पांच जोन, 15 सेक्टर में बंटा जिला

Thu, 30 Jul 2015 12:04 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 30 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा इंजताम किए हैं। जिले को 15 जोन, पांच सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी लगाया गया है। कांवड़ियों के रूटों पर चौबीस घंटे चौकसी रखी जाएगी। पांच जोन की जिम्मेदारी एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों को दी गई है। सेक्टर में तहसीलदार, नायब तहसीलदार स्तर के मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। बदायूं-बरेली, बदायूं-फर्रुखाबाद, बदायूं-कासगंज, बदायूं-दिल्ली रूटों पर सप्ताह में तीन दिन रूट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

सावन एक अगस्त से शुरू हो रहे हैं। पूरे महीने कांवड़ यात्रा चलेगी। बदायूं में कछला गंगा घाट से जिले समेत पीलीभीत, बरेली, से लाखों की तादाद में कांवड़िये गंगा जल लेने आते हैं। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण निपटाना पुलिस-प्रशासन के सामने किसी चुनौती से कम नहीं होता। कई दिन की माथापच्ची के बाद पुलिस-प्रशासन ने शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा और रूट प्लान तय कर लिया है।
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन कांवड़ियों की भीड़ को देखकर रूट डायवर्जन किया जाएगा। शाहजहांपुर की ओर से आने भारी वाहनों को उसावां, म्याऊ, डहरपुर, दातागंज होते हुए निकाला जाएगा। फर्रुखाबाद रोड पर भारी वाहन ओवर ब्रिज से होते हुए मंडी समिति की ओर से निकलेंगे। बदायूं से आगरा, एटा की ओर जाने वाले वाहनों को जालंधरी सराय, शेखूपुर, कादरचौक होते हुए निकाला जाएगा। बदायूं-बरेली रोड के वाहन कुंवरगांव, आंवला, भमोरा होते हुए चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके जिम्मे होगी सुरक्षा
जोनल मजिस्ट्रेट- 5
सेक्टर मजिस्ट्रेट- 15
स्टेटिक मजिस्ट्रेट- 18
पुलिस क्षेत्राधिकारी- 5
इंस्पेक्टर- 3
एसओ- 14
एसआई- 55
महिला एसआई- 3
कांस्टेबल- 160
महिला कांस्टेबल- 20
होमगार्ड- 200
000
सुरक्षा का खाका और रूट प्लान तैयार हो गया है। कांवड़ यात्रा पूरी तरह से शांतिपूर्ण संपन्न होगी। सभी इंतजाम किए गए हैं। रूट डायवर्जन कांवड़ियों की तादाद को देखकर शुक्रवार शाम से रविवार शाम तक किया जाएगा।-अनिल यादव, एसपी सिटी

कछला घाट पर लगेंगे सीसी कैमरे
बदायूं। कछला गंगा घाट पर निगरानी रखने के लिए सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। सभी थानों में कांवड़ियों की सुविधा के लिए एक-एक एंबुलेंस रहेगी।
पुलिस लाइंस सभागार में बुधवार मंडलायुक्त प्रमांशु कुमार और डीआईजी आरकेएस राठौर ने डीएम शंभूनाथ समेत पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। सभी सीओ और एसओ को निर्देश दिए कि कहीं पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम और एसएसपी ने मंडलायुक्त को सुरक्षा तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed