फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five thugs from New Delhi, Firozabad and Ajmer caught in robbery

Budaun News: टप्पेबाजी में पकड़े गए नई दिल्ली, फिरोजाबाद और अजमेर के पांच ठग

Wed, 23 Jul 2025 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Five thugs from New Delhi, Firozabad and Ajmer caught in robbery
कुंवरगांव थाने में पुलिस हिरासत में टप्पेबाजी के आरोपी।स्रोत:पुलिस - फोटो : स्रोत हैलट
कुंवरगांव (बदायूं)। नई दिल्ली, फिरोजाबाद और अजमेर के टप्पेबाज बदायूं में घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। मंगलवार को कुंवरगांव पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ लिया है। पुलिस ने दंपती समेत पांच टप्पेबाजों की निशानदेही पर चोरी के जेवर खरीद रहे शहर के एक सराफ को भी पकड़ा है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कुंवरगांव इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने बताया कि नौ जुलाई को आंवला-बदायूं मार्ग पर कसेर तिराहे के पास वृद्ध रामबेटी से साथ टप्पेबाजी की घटना हुई थी। दो टप्पेबाज उन्हें नकली नोट देकर सोने के कुंडल उतार ले गए थे। इसके बाद सिविल लाइंस क्षेत्र में दातागंज तिराहे पर एक महिला के सोने की चेन उतरवा ली।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को कसेर रोड पर सांई मंदिर के पास एक महिला समेत पांच टप्पेबाजों को पकड़ लिया। इसमें नई दिल्ली के रनगोला थानाक्षेत्र के उत्तम नगर कॉलोनी की छेतिया परमार व उसकी पत्नी देवी, फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर के मोहल्ला रहना की पुलिया के शंकर राठौर व केशू राठौर, अजमेर के नशीराबाद थानाक्षेत्र के गांव मिशन कंपाउंड निवासी शंकर बागरी हैं। पुलिस की पूछताछ में टप्पेबाजों ने बताया कि वह बदायूं शहर के मोहल्ला चाहमीर मढ़ई चौक निवासी सराफ प्रशांत रस्तोगी को वह चोरी के जेवर बेचते हैं। पुलिस ने टप्पेबाजों की निशानदेही पर सराफ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी की एक जोड़ी पाजेब, एक अंगूठी, पांच पायल, एक लौंग, एक जोड़ी कुंडल व 1500 रुपये की नकदी बरामद की। इसके अलावा टप्पेबाजों से नकली नोट की गड्डी, छह मोबाइल व एक बाइक बरामद की। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। शाम को कोर्ट के समक्ष करने के बाद सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed