फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five roads will be constructed, Rs 98 lakhs received

Budaun News: पांच सड़काें का होगा निर्माण, 98 लाख मिले

Sun, 31 Dec 2023 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Five roads will be constructed, Rs 98 lakhs received
दरियापुर से सराय मनसुख जाने वाली टूटी पड़ी सड़क। संवाद
ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की हालत जर्जर, लोग परेशान
विज्ञापन

विभाग की तरफ से शासन को भेजा गया था निर्माण का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सालाें से टूटी पड़ीं कई सड़कें स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुईं थीं। अब जल्द ही कुछ स्थानों पर राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग पांच खराब सड़कों का निर्माण कराने जा रहा है, इसके लिए विभाग को शासन से 98.27 लाख रुपये भी मिल गए हैं। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

शासन ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश दिया था। कई बार आदेश के बाद भी इन पर काम या तो हो नहीं पाया या फिर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई। पिछली बार दिवाली तक सड़कों को सही करने का आदेश दिया गया लेकिन फिर भी तमाम सड़कें ऐसी रहीं जहां काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, कुछ सड़कें ऐसी थीं जहां पैचवर्क से काम नहीं चल सकता था। इसको ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़कों का निर्माण कराने के लिए धनराशि की मांग की गई। इसमें लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड दो ने भी कुछ सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा, जिसमें अब शासन स्तर से पांच सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों को बनाने के लिए 98.27 लाख रुपये भी आवंटित किए गए हैं। धनराशि मिलने के बाद विभाग की तरफ से इन सड़कों को बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है।
-
सड़क आवंटित धनराशि
- मुजरिया में चंदौरा से चिकटिया मार्ग 20.22 लाख
- मुजरिया में कौल्हाई दरियापुर से सराय मनसुख मार्ग 19.90 लाख
- उझानी में संजरपुर-रिसौली मार्ग 28.53 लाख
- उझानी में मढैया को जाने वाला संपर्क मार्ग 15.51 लाख
- दातागंज मार्ग पर सहपुरा से ललभुजिया संपर्क मार्ग 14.06 लाख
-
कई गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा
मुजरिया क्षेत्र में कौल्हाई दरियापुर से सराय मनसुख को जाने वाली डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क बेहद टूटी हुई है। हालत यह है कि यहां सड़क के नाम पर सिर्फ छोटे-छोटे पत्थर हैं। इसकी वजह लोगों का चलना तक दुश्वार है। इसी रोड पर हसुआ नगला, सराया मुड़िया खागी, आफजलपुर, छगनपुर आदि गांव पड़ते हैं। इसके बन जाने से लोगों को काफी फायदा होगा। वहीं पौन दो किमी लंबा चंदौरा से चिकटिया मार्ग भी बेहद खराब है। कुछ ऐसी ही स्थिति अन्य सड़कों की भी है

-
पांच सड़कों के निर्माण कार्य के लिए शासन स्तर से 98 लाख मिले हैं। अब जल्द ही इन सड़कों पर काम शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को काफी सुविधा होगी।
-बीएस यादव, एक्सईएन, निर्माण खंड द्वितीय, लोक निर्माण विभाग

दरियापुर से सराय मनसुख जाने वाली टूटी पड़ी सड़क। संवाद

दरियापुर से सराय मनसुख जाने वाली टूटी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed