{"_id":"689cf48950a97630670ca971","slug":"five-roads-of-the-district-will-be-widened-and-beautified-badaun-news-c-123-1-sbly1001-145039-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले की पांच सड़कों को होगा चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले की पांच सड़कों को होगा चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
बदायूं। जिले की पांच सड़कों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। इन सड़कों के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर प्रारंभिक सर्वे कराया गया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिले की कई सड़कों पर आवागमन बढ़ गया है। यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए स्थानीय लोगों ने चौड़ीकरण की मांग की। इसलिए केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि जिले के कछला–सहसवान मार्ग और बिसौली-कछला वाया पतरघटा पीरखदना ज्यौरा पारवाला मार्ग को 7.80 किलोमीटर तक चौड़ीकरण किया जाएगा। इसे प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है। यह मार्ग न केवल दो कस्बों को जोड़ता है, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों के लिए भी अहम है।
इसी तरह आसफपुर–करनपुर तक छह किलोमीटर का मार्ग का भी चौड़ीकरण प्रस्तावित है। यह गांवों को मुख्य बाजारों से जोड़ता है। बरेली-मथुरा मार्ग पर उझानी नगरीय क्षेत्र में 2.90 किलोमीटर की सड़क को दो लेन से चार लेन बनाना है। इसके अलावा साहनपुर-सुजानपुर का चार किलोमीटर का मार्ग का भी चौड़ीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन का कहना है कि चौड़ीकरण कार्य के लिए प्रारंभिक सर्वे का काम कर लिया गया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी।