फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five people were injured in fierce stone-pelting incident between two groups in Badaun

UP: बदायूं में टेंपो से टूटा बाइक का शीशा, दो पक्षों में जमकर बवाल, पथराव में पांच घायल; 10 हिरासत में लिए गए

Fri, 26 Jun 2026 11:01 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 26 Jun 2026 11:01 PM IST
सार

बदायूं के इस्लामनगर के मछली बाजार में टेंपो से बाइक का शीशा टूटने पर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक पथराव में बदल गया। एक घंटे तक चले बवाल में पांच लोग घायल हुए, तीन गंभीर हैं। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
 

विज्ञापन
Five people were injured in fierce stone-pelting incident between two groups in Badaun
पुलिस ने लाठियां भांजकर हालात पर पाया काबू - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

बदायूं जिले के कस्बा इस्लामनगर के मोहल्ला कुरैशी के मछली बाजार में शुक्रवार की शाम टेंपो की टक्कर लगने से बाइक का शीशा टूट गया। इससे शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आमने-सामने रहने वाले एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। करीब एक घंटे तक बवाल चला। पथराव में कई दुकानों के शीशे टूट गए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। पुलिस बल ने पथराव करने वालों को गलियों में खदेड़ कर हालात पर नियंत्रण किया।

विज्ञापन




पथराव में पांच लोग घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस ने मुर्हरम के दिन बवाल करने वाले 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी में मछली बाजार के पास मुहर्रम के जुलूस की तैयारियां चल रही थीं। इसके तहत तिराहे पर ताजिया रखा था। इसी दौरान संभल जनपद के हयातनगर निवासी दीपक मछली बाजार में मछली उतारने के लिए टेंपो लेकर पहुंचा। उसके टेंपो की टक्कर से मोहल्ला कुरैशी निवासी याबर के पुत्र कल्लू की मोटरसाइकिल का शीशा टूट गया। 

विज्ञापन

इस पर याबर और दीपक के बीच कहासुनी हुई, लेकिन दीपक ने शीशा बदलवाने की बात कहकर मामला शांत करा दिया। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले याकूब कुरैशी भी मौके पर पहुंच गए। यहीं पर याबर और याकूब के बीच टेंपो से बाइक को टक्कर लगने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद घरों और छतों पर चढ़कर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। पथराव से पूरे मोहल्ले में भगदड़ और दहशत फैल गई। गलियां पथराव से पट गई। 

पथराव और बवाल की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसपी ग्रामीण डॉ हृदेश कठेरिया, सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बवालियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। पथराव करने वालों को पुलिस कर्मियों ने दूर तक खदेड़ा। इसके बाद बिल्सी सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन

ये घायल हुए, तीन रेफर किया
ईंटों और पथराव होने पर आरिफ पुत्र हबीब, आमिद पुत्र फारुख, इमरान पुत्र फारुख, बबलू पुत्र कल्लू, फारुख पुत्र कल्लू घायल हो गए। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें से इमरान, आमिर तथा आरिफ की हालत गंभीर है, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सीसी कैमरों की फुटेज खंगालनी में जुटी पुलिस
बवाल के बाद एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया और सीओ बिल्सी आलोक सिद्दू ने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। -आलोक सिद्दू, सीओ बिल्सी

पथराव और मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसमें 9 लोगों को हिरासत में लिया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इसमें विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-डॉ. हृदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed