फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five people were injured in a lightning strike, one in critical condition

Budaun News: बिजली गिरने से पांच लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर

Wed, 01 Oct 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Five people were injured in a lightning strike, one in critical condition
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती फखरुद्दीन। संवाद
उझानी। तेज बारिश के दौरान गड़गड़ाहाट के साथ मंगलवार सुबह बिजली गिरने से मंदिर के बरामदे में बैठे चार मजदूर व मंदिर के महंत झुलस गए। चारों मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


उझानी के गांव सकरीजंगल निवासी फखरुद्दीन (55), बच्चन (50), अहमद जान (40) और अरमान (22) सुबह करीब नौ बजे वनगवां रोड स्थित एक परिचित के खेत में धान की कटाई करने गए थे। इस बीच बारिश शुरू हो गई तो चारों मजदूर सकरीजंगल-वनगवां रोड स्थित मंदिर के बरामदे में बैठ गए। करीब आधे घंटे बाद तेज गड़गड़ाहाट के साथ बिजली गिरी तो चारों मजदूर झुलस गए। मंदिर के महंत भी मामूली रूप से झुलस गए। हालांकि उनको अस्पताल नहीं लाया गया। झुलसने से फखरुद्दीन और बच्चन बेहोश हो गए, जबकि अरमान व अहमद जान होश में थे। इन दोनों ने फोन करके परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने निजी वाहन से फखरुद्दीन, अहमद जान, अरमान और बच्चन को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद फखरुद्दीन और बच्चन को होश आया। सकरीजंगल की प्रधान के प्रतिनिधि मोहम्मद रिजवान ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही मजदूरों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती फखरुद्दीन। संवाद

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती फखरुद्दीन। संवाद

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती फखरुद्दीन। संवाद

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती फखरुद्दीन। संवाद

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती फखरुद्दीन। संवाद

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती फखरुद्दीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed