{"_id":"629dea518695da71537d5ec9","slug":"five-people-drowned-in-ganga-river-at-kachlaghat-of-badaun-one-of-them-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अस्थि विसर्जन के बाद गंगा में डुबकी लगाते समय मथुरा के पांच लोग बहे, एक लापता, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अस्थि विसर्जन के बाद गंगा में डुबकी लगाते समय मथुरा के पांच लोग बहे, एक लापता, तलाश में जुटे गोताखोर
Mon, 06 Jun 2022 05:22 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 06 Jun 2022 05:22 PM IST
सार
मथुरा के मुगर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला चिंटो का रहना वाला एक परिवार अस्थि विसर्जन के लिए बदायूं के कछला गंगा घाट पर पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक बहने लगा। उसे बचाने के चक्कर में अन्य लोग भी बह गए। हालांकि गोताखोरों की मदद से चार लोगों को बचा लिया गया है। लापता एक युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के कछला गंगाघाट पर अस्थि विसर्जन के बाद डुबकी लगाते समय मथुरा जिले के पांच युवक बह गए। उनके परिवार की महिलाओं ने शोर मचाया तो कई दुकानदार ओर गोताखोर उनके बचाव को गंगा नदी में कूद पड़े। चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन गोताखोर को एक सुराग नहीं मिल पाया। उसकी तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। पुलिस ने नाविकों को भी खोजबीन में लगा दिया है।
विज्ञापन
मथुरा जिले के मुगर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला चिंटो निवासी पूरन सिंह के परिवार के लोग अस्थि विसर्जन के लिए सुबह निजी वाहन से घाट पर पहुंचे थे। पूरन ने घाट से दूर नाव के जरिए अस्थि विसर्जन किया। इसके बाद महिलाओं के साथ परिवार के सभी लोग पुल के पास स्नान करने लगे। डुबकी लगाते समय पूरन के परिवार का ही सूरज सिंह (20) पुत्र वीरेंद्र सिंह डूबने लगा।
विज्ञापन
यह देख परिवार के ही लोगों में कन्हैया (18) पुत्र पूरन, कृष्णा (19) पुत्र गोविंद, वीरेंद्र (50) और रोहित (20) पुत्र कुंवरसेन भी आगे बढ़ते चले गए। गहराई अधिक और प्रवाह तेज होने की वजह से पांचों बह गए। आवाज सुनकर पहुंचे गोताखोरों ने एक-एक करके कृष्णा, वीरेंद्र, सूरज और रोहित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि गोताखोरों को कन्हैया कहीं नजर नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लापता युवक की तलाश में लोगों को लगाया है।
विज्ञापन