फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five lakh people affected due to power failure

Budaun News: बिजली गुल होते ही पांच लाख लोग प्रभावित

Wed, 29 May 2024 05:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 29 May 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Five lakh people affected due to power failure
उझानी में खंभे पर केबल ठीक करते कर्मचारी। संवाद
बदायूं। शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति देने का अभियंता दावा कर रहे हैं, लेकिन इस हकीकत से हर कोई वाकिफ है। मैनेजमेंट के दावे फेल हो गए हैं। जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर अलग-अलग फीडरों पर फाॅल्ट तथा ट्रिपिंग के चलते पांच लाख लोग प्रभावित रहे।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट होने की वजह से शहर के कार्यशाला विद्युत सब स्टेशन पर मंगलवार सुबह आठ बजे से आपूर्ति ठप हो गई। फाॅल्ट ठीक करने में कर्मचारियों को चार घंटे का समय लग गया। दोपहर 12 बजे आपूर्ति मिली। तीन फीडरों के 60 हजार लोग गर्मी में बिजली और पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन

चौबे मोहल्ला निवासी अमन मयंक शर्मा ने बताया कि रात दस बजे से बिजली गुल हुई तो गर्मी ने बेहाल कर दिया। तीन चार घंटे तक तो इनवर्टर से काम चल गया उसके बाद वह भी डाउन हो गया है। कभी छत पर तो कभी नीचे आने-जाने में ही पूरी रात कट गई। सुबह में भी नहाने को पानी नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के पनवड़िया फीडर पर सोमवार रात 10 बजे अचानक फाॅल्ट हो गया। चौबे मोहल्ला और भरत मिलाप गली के 400 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई और दोनों मोहल्लों में अंधेरा छा गया। रात भर यहां के लोग बिजली विभाग के अधिकारियाें और कर्मचारियों को फोन करते रहे लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बिजली विभाग के कर्मचारी मोहल्ले में पहुंचे और फाॅल्ट तलाशने लगे। करीब 12 बजे फाॅल्ट ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। ऐसे में दो हजार से अधिक परेशान रहे। आवास विकास फीडर पर सुबह आठ बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंताओं से शिकायत की तो 12 बजे से बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। चार घंटे 15 हजार लोग गर्मी से परेशान रहे।
शहर के एसडीओ अतुल कुमार का कहना है कि गर्मी में लोड बढ़ने से दिक्कत है, जहां लोड बढ़ा है वहां पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़वा रहे हैं। नवादा में 33 केवी की लाइन में फाल्ट होने से कार्यशाला सब स्टेशन की आपूर्ति ठप हुई थी। उसे ठीक करा दिया गया है। जहां भी फाल्ट हो रहे हैं उन्हें जल्दी से जल्दी ठीक कराया जा रहा है।


मोहल्ला ब्रहामपुर का रहने वाला हूं। सोमवार रात में 11 बजे बिजली गुल हुई। उसके बाद 11:30 बजे आई। फिर दो बजे रात में चली गई। नींद उड़ गई तो पूरी रात खराब हो गई। कौशल गुप्ता, अधिवक्ता, ब्रहामपुर

मंगलवार सुबह जगे तो आठ बजे बिजली गुल थी। बिजली न होने से फ्रिज में रखी खाद्य सामग्री खराब होने का खतरा था। जब से गर्मी आई है तो ट्रिपिंग हो रही है। ऐसा लगता है कि सर्दी के दिनों सिस्टम ठीक नहीं किया गया।-अर्चना शर्मा, आवास विकास कॉलोनी

अगर सदी के दिनों में बिजली विभाग के अभियंता सुधार विस्तार के काम करा लेते तो इतनी गर्मी में लाखों को लोगों को अघोषित कटौती पर पसीना नहीं बहाना पड़ता। -आरके गोयल, आवास विकास कॉलोनी

बाबूराम मार्केट में मंगलवार को दोपहर 12 बजे से आपूर्ति ठप है। शाम के पौने पांच बज गए। व्यापारियों ने एसडीओ से लेकर जेई और कंट्रोल रूम तक सबको फोन किया लेकिन जब तीन बार कॉल करें तो एक बार कॉल रिसीव होती है। -पंकज अग्रवाल, व्यापारी, बाबूराम मार्केट


आज गुल रहेगी 15 हजार लोगों की बिजली
दहगवां। नदायल फीडर पर मंगलवार दोपहर 12 से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान 25 गांवों के 15 हजार से अधिक लोग प्रभावित होंगे। जर्जर लाइन को बदला जाएगा। इसमें चार से पांच दिन लग जाएंगे। हर रोज जरूरत के हिसाब से शटडाउन लिया जाएगा। आपूर्ति प्रभावित होगी। यह जानकारी जेई रजनीश कुमार ने दी है। संवाद




दो बार जली केबल, एक हजार घरों की बत्ती गुल

उझानी। सोमवार रात और मंगलवार पूर्वाह्न एक ही इलाके में दो बार केबल जली। तीन घंटे तक एक हजारों घरों की बत्ती गुल रही।
पहला मामला एपीएस कोल्ड स्टोरेज के पास लिंक रोड के पास का है। खंभे पर केबल बॉक्स में सोमवार रात करीब आठ बजे अचानक ही आग लग गई। केबल जलकर सड़क पर गिर पड़ी। बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सप्लाई शुरू कर पाए। इसके बाद मंगलवार पूर्वाह्न में पंजाबी कालोनी में भी केबल जल गई। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्हें इस इलाके में नई केबल डालनी पड़ी। दो बार में करीब तीन घंटे तक एक हजारों की बत्ती गुल रही। जेई अमित किशोर ने बताया कि केबल ओवरलोड की वजह से जली थी। संवाद

उझानी में खंभे पर केबल ठीक करते कर्मचारी। संवाद

उझानी में खंभे पर केबल ठीक करते कर्मचारी। संवाद

उझानी में खंभे पर केबल ठीक करते कर्मचारी। संवाद

उझानी में खंभे पर केबल ठीक करते कर्मचारी। संवाद

उझानी में खंभे पर केबल ठीक करते कर्मचारी। संवाद

उझानी में खंभे पर केबल ठीक करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed