फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five injured after a fight over dancing to a DJ

Budaun News: डीजे पर डांस को लेकर झगड़े के बाद ईंट-पत्थर चले, पांच जख्मी

Thu, 05 Mar 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Five injured after a fight over dancing to a DJ
मारपीट और पथराव के बाद गली में घूमते पीएसी के जवान। स्रोत: जागरूक ग्रामीण
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर में बुधवार को डीजे पर डांस को लेकर हुई कहासुनी ने बृहस्पतिवार को उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्ष सुबह में आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। माहौल को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

होली पर बजाए जा रहे डीजे पर डांस को लेकर बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे युवाओं में तीखी झड़प हो गई। गांव के लोगों ने पुलिस को बुलाकर मामला शांत करा दिया। इस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार की सुबह एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष पर उस समय कटाक्ष कर दिया जब वह खेत पर जा रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे को निशाना बनाकर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में श्रीपाल (80), सुखवीर (55) और अनिल (45), रनवीर तोमर (55) और विशाल (16) घायल हो गए। अफरातफरी के बीच कुछ लोग गली के रास्ते घरों की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार समेत पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर पथराव करने वाले युवकों और ग्रामीणों को खदेड़ दिया। उनके साथ पीएसी के जवान भी थे। पुलिस और पीएसी ने तीन-चार लोगों को दबोच लिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार को मारपीट में किसी के चोट नहीं आई है। बुधवार को पांच लोग घायल हो गए थे। उनका मेडिकल भी कराया गया था, लेकिन आगे की कार्रवाई के लिए उन्होंने शिकायती पत्र नहीं दिया।



मारपीट की अन्य घटनाओं में 18 लोग हुआ लहूलुहान
उझानी कोतवाली क्षेत्र में होली शुरू होने के बाद से बुधवार शाम तक मारपीट की चार-पांच घटनाएं सामने आईं। मोहल्ला गौतमपुरी में मारपीट के दौरान घायल ब्रजेश (22), संजय (35), उनकी पत्नी प्रीती (32), प्रेम सिंह (25), राजेश (30) और उनके भाई राजकुमार (22) का पुलिस ने मेडिकल कराया। मिर्जापुर गांव में नितिन (22) और उनकी मां खुशमीरा, हेम सिंह (32) और उनकी पत्नी ममता भी मारपीट में घायल हो गईं। धौरेरा गांव में अनारकली (60) पत्नी रामदीन, सत्यवीर (25), रतिराम (26) और रवींद्र (22) ने मारपीट में घायल होने पर अस्पताल आकर प्राथमिक उपचार कराया। संजरपुर गुलाल गांव में मारपीट में विजय (35), उनके 15 वर्षीय बेटे प्रियांशु, प्रदीप (32) और विनोद (25) का भी पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed