फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five-hour mega block on Bareilly-Delhi rail route, Jan Shatabdi had to be stopped

बरेली-दिल्ली रेल रूट पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक, जनशताब्दी रोकनी पड़ी

Wed, 03 Mar 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Five-hour mega block on Bareilly-Delhi rail route, Jan Shatabdi had to be stopped
दबतोरी। बरेली-दिल्ली वाया चंदौसी रेल रूट पर मंगलवार को रेल ट्रैक और ओएचई लाइन की मरम्मत के लिए पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। इस दौरान दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस को करीब 40 मिनट तक रोकना पड़ा। कुछ स्थानों पर मालगाड़ियों की रफ्तार थमी रही। मेगा ब्लॉक के चलते जनशताब्दी रोकनी पड़ी। दोपहर करीब दो बजे काम पूरा होने पर संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल की चंदौसी होकर बरेली-दिल्ली रेल लाइन पर बिसौली तहसील के पांच रेलवे स्टेशन आते हैं। मंगलवार को दबतोरी-करेंगी स्टेशन के बीच रेल ट्रैक और ओएचई लाइन की मरम्मत का काम होना था। इसके लिए दबतोरी-करेंगी रेल सेक्शन के बीच सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक का ब्लॉक लिया गया, काम समय से पूरा न होने के कारण ब्लॉक को दो बजे तक बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान दबतोरी स्टेशन पर करीब 1:28 बजे टनकपुर-दिल्ली पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस भी पहुंच गई। इस ट्रेन को करीब 40 मिनट तक रोकना पड़ा। कुछ स्थानों पर मालगाड़ियों को भी रोक दिया गया। हालांकि, दिल्ली-बरेली पैसेंजर पर इस ब्लॉक का कोई असर नहीं हुआ। काम पूरा होने के बाद जनशताब्दी एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, अभी इस रेल रूट पर ज्यादा ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है। ज्यादातर मालगाड़ियां ही निकल रही हैं। दिल्ली-बरेली पैसेंजर और पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन भी हाल ही में दिनों में शुरू किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बदायूं की सीमा में आने वाले रेल सेक्शन में मरम्मत का काम पूरा हो गया है।

ओएचई लाइन और रेल ट्रैक मरम्मत के लिए दबतोरी-करेंगी स्टेशन के बाद मंगलवार सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक पावर ब्लॉक लिया गया था। काम में कुछ देरी होने के कारण बाद में ब्लॉक को दो बजे तक बढ़ा दिया गया। ब्लॉक का असर ट्रेनों के संचालन पर नहीं हुआ है। जनशताब्दी एक्सप्रेस को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था। - लक्ष्मी नारायण, स्टेशन अधीक्षक दबतोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed