फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five heads including three women were crowned as Pradhans

Budaun News: तीन महिलाओं समेत पांच के सिर सजा प्रधानी का ताज

Fri, 21 Feb 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Five heads including three women were crowned as Pradhans
कुमकुम जौहरी-ब्लॉक अध्यक्षकादर चौक।
बदायूं। जिले के त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे पांच स्थानों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। दोपहर 12 बजे तक सभी स्थानों पर मतगणना पूरी कर ली गई। इसमें पांच ग्राम पंचायतों पर तीन महिलाओं समेत पांच ग्राम प्रधान विजेता घोषित किए गए। सभी को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा गया। इसके बाद समर्थकों ने जीत का जश्न ढोल बजाकर मनाया।
विज्ञापन


जिले के अंबियापुर के ब्लॉक की बैरमई खुर्द ग्राम पंचायत में चार प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। यहां कुल 865 मत डाले गए। इनमें 30 मत खारिज हो गए। यहां बहोरन लाल 331 मत प्राप्त कर विजयी हुए, जबकि 220 मत प्राप्त कर धर्मेंद्र प्रताप सिंह हार गए।
विज्ञापन

इस्लामनगर के फिरोजपुर गुमराह में महिला सीट थी। यहां दो महिला प्रत्याशियों के बीच ही मुकाबला था। कुल 726 मत पड़े। इनमें 22 मत खारिज हो गए। संगीता सिंह ने 370 मत प्राप्त कर कन्यावती को 36 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादरचौक विकास खंड की पसेई ग्राम पंचायत की सीट अनारक्षित थी। यहां दो प्रत्याशियों के लिए 966 मत डाले गए। 54 मत खारिज हो गए। यहां सौरभ यादव ने 786 मत पाकर बड़े अंतर से तपन कुमार को 660 मतों से हरा दिया। तपन कुमार को महज 126 ही मत प्राप्त हुए।
दहगवां के कमालपुर की ग्राम पंचायत में महिला सीट आरक्षित थी। यहां दो महिला प्रत्याशियों के लिए 1101 मत डाले गए, जिनमें 14 मत खारिज हो गए। सुनीता ने 602 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं ललतेश कुमारी को 486 मत पाकर हार का सामना करना पड़ा।
बिसौली विकास खंड के चंदपुरा ग्राम पंचायत सात प्रत्याशी मैदान में उतरे। जहां देववती ने 441 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। यहां कुल 1275 डाले गए, जिनमें 46 मत खारिज कर दिए गए। तीन प्रत्याशियों को महज सात-सात मत ही प्राप्त हुए।



निर्विरोध सदस्यों को भी सौंपे गए प्रमाणपत्र
उपचुनाव से पहले ही आठ बीडीसी सदस्य, एक जिला पंचायत सदस्य, 31 वार्ड सदस्यों को निर्विरोध घोषित किया गया था। इनको ब्लॉकों पर शुक्रवार को ही जीत का प्रमाणपत्र सौंपा गया।



सौरभ ने रिकॉर्ड तोड़ मतों से तपन को दी शिकस्त
कादरचौक। पंचायत चुनाव मध्यावधि में पसेई गांव के प्रधान होराम सिंह यादव की मौत हो गई। इसके चलते उपचुनाव कराया गया, जिसमें उनके पुत्र सौरभ यादव ने तपन यादव को भारी मतों से हरा दिया। गांव में 1654 मतों में से कुल 966 मत पड़े थे। इसमें 786 मत सौरभ यादव को मिले। तपन यादव को महज 126 मत मिले। 54 मत निरस्त हुए। निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने विजय का प्रमाणपत्र दिया। 23 वर्ष की उम्र में प्रधान बने सौरभ यादव को माला पहनाकर समर्थकों ने खुशी मनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed