फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five accused arrested in Pravesh murder case

Budaun News: प्रवेश हत्याकांड में पांचों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2024 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested in Pravesh murder case
उझानी। धमेई निवासी प्रवेश यादव की हत्या के मामले में नामजदगी के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। प्रवेश (28) पुत्र बुधपाल सिंह का 15 मई सुबह गांव के पास ही रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला था। उस वक्त लोगों को उनकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने का शक था। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया था। बताते हैं कि पिता समेत परिवार के लोगों को प्रवेश की हत्या रंजिशन किए जाने का शक हुआ तो उन्होंने पुलिस अफसरों से जांच की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता बुधपाल ने गांव के ही ब्रजमोहन, ओमकार, यादराम, उदयवीर और हरीराम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। नामजदों को शुक्रवार सुबह दबोच लिया गया। पांचों का मेडिकल भी कराया गया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। हत्या के पीछे की वजह एक महिला से अवैध संबंध होने का शक बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed