फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fitness certificate query

कोल्ड स्टोर संचालक से  मांगा फिटनेस प्रमाण-पत्र

Wed, 30 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 30 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बरेली रोड पर आबादी के बीच में स्थित एसआर कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव तेल निकालने के दौरान हुआ था। आबादी के बीच स्थित कोल्ड स्टोर से अमोनिया लीक होने से लोगों में हड़कंप मच गया था, जिससे मौके पर पहुंचकर अधिकारियों की टीम ने जांच की थी, जिसमें निकलकर आया कि कोल्ड स्टोर से अमोनिया लीक हुई थी। जिला उद्यान अधिकारी ने कोल्ड स्टोर संचालक को फिटनेस संबंधित प्रमाण पत्र देने के लिए नोटिस दिया है। 
विज्ञापन

एसआर कोल्ड स्टोर में 23 नवंबर की रात को अमोनिया गैस लीक होने की शिकायत कोतवाली इंस्पेक्टर से किसी ने की थी। इसकी सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों प्रथम दृष्टया जांच में पाया था कि अमोनिया की महक आ रही है। जांच में सामने आया कि तेल निकाले जाने के दौरान अमोनिया का रिसाव भी हो गया था। आबादी में स्थित कोल्ड स्टोर में ऐसी चूक होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला उद्यान अधिकारी ने सभी कोल्ड स्टोर संचालक को नोटिस देकर भवन, मशीनरी और रेफ्रिजरेशन के फिटनेस प्रमाण पत्र तीन दिन में उपलब्ध कराने की मांग की है। यह प्रमाण पत्र विभिन्न विभागों के इंजीनियरों द्वारा जारी किए गए हों।  
विज्ञापन


तेल निकाले जाने की वजह से अमोनिया का रिसाव हुआ था। इंजीनियरों द्वारा जारी किए गए भवन, रेफ्रिजरेशन और मशीनरी के फिटनेस प्रमाण कोल्ड स्टोर संचालक से मांगे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामनारायण वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed