फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fish will also be insured, facility will be available through UP Fish Farmer App

Budaun News: मछलियों का भी होगा बीमा, यूपी फिश फार्मर एप से मिलेगी सुविधा

Thu, 10 Jul 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fish will also be insured, facility will be available through UP Fish Farmer App
बदायूं। अब सिर्फ खेतों की फसल नहीं, मछलियों का भी बीमा होगा। प्रदेश सरकार ने मत्स्य पालकों के लिए बीमा की शुरुआत की है। मत्स्य पालकों के लिए यूपी फिश फार्मर एप बनाया गया है। इस पर मछली का बीमा कराया जा सकता है।
विज्ञापन

बाढ़, बारिश, पानी की बीमारी या किसी तकनीकी चूक से तालाबों की मछलियां मर जाती हैं। इससे मत्स्य पालकों को भारी नुकसान होता है। इस नुकसान की भरपाई के लिए अब बीमा कराया जा रहा है। मछली पालन करने वाले इसका फायदा उठा सकते हैं। इस योजना के तहत मत्स्य पालक अब अपनी मछलियों का बीमा करवा सकेंगे। प्राकृतिक आपदा या किसी अन्य कारण से मछलियों को नुकसान होने पर उन्हें मुआवजा मिलेगा। न्यू इंडिया कंपनी में इसका बीमा होगा। अब हर मत्स्य पालक अपनी इकाई को बीमा कवरेज में ला सकता है।
विज्ञापन

---
जिले में 1500 टन मछली का होता है उत्पादन
-जिले में मछलियों का पालन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अभी जिले में सरकारी और प्राइवेट लगभग 1000 हेक्टेयर तालाब बने हुए है। जिनमें मछली का पालन किया जा रहा है। एक हेक्टेयर में 10 से 12 हजार मछलियों का रखा जाता है। एक साल में लगभग 1500 टन मछली का उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बोले मत्स्य पालक
-प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत तालाब बनाया और मछली का कारोबार शुरू किया। मन में हमेशा डर बना रहा है। क्योंकि यह कच्चा कारोबार है। कभी भी नुकसान हो सकता है। लेकिन अब इस योजना का फायदा मिलेगा, यह अच्छा है। -सुमित तोमर, मछली व्यापारी
-----
- यूपी फिश फार्मर एप बेहतर है। इससे मत्स्य पालकों को राहत मिलेगी, क्योंकि मछली को बीमित किया जाना बड़ी बात है। कई बार मत्स्य पालकों को काफी नुकसान होता था। उसकी भरपाई नहीं हो पाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

पुनीत कश्यप, सचिव, मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड
-----------
वर्जन-
मत्स्य किसानों के लिए यूपी फिश फार्मर एप के माध्यम से पहले अपना पंजीकरण करना होगा। वहां पर जो रजिस्ट्रेशन आईडी नंबर मिलेगा। उसके माध्यम से कितना बड़ा तालाब है। उसमें कौन सी प्रजाति की मछली पाली जानी है। उसके हिसाब से बीमा किया जाएगा। - अमित कुमार शुक्ला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed