{"_id":"641f4333a6acdd6b5d094d07","slug":"first-ransacked-the-house-then-locked-himself-in-the-room-and-hanged-himself-badaun-news-c-4-1-106725-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पहले घर में तोड़फोड़ की फिर खुद को कमरे में बंदकर फंदे से झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पहले घर में तोड़फोड़ की फिर खुद को कमरे में बंदकर फंदे से झूला
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। शराब के नशे में हंगामा करते समय टोके जाने से गुस्साए ट्रक चालक नारायण सिंह ने खुद को कमरे में बंदकर फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने घर में तोड़फोड़ भी की। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो पत्नी ने शोर मचाया। पड़ोसियों ने दीवार की ईंटें हटाकर अंदर झांका तो फंदे उसका शव लटका दिखा। परिवार वाले उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुुंचे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक नारायण सिंह उर्फ गुड्डू (45) के पांच बच्चों के अलावा पत्नी अनामिका है। वह ट्रक बरेली में खड़ा करके शुक्रवार दोपहर घर आया था। पत्नी अनामिका ने बताया कि उस वक्त वह नशे में था। नारायण ने शनिवार को भी शराब पी ली। नशे में उसने घर में तोड़फोड़ की। उसने टोका तो वह उससे भिड़ गया।
कुछ देर बाद नारायण ने कमरे में खुद को बंद कर लिया। करीब एक घंटे तक वह बाहर नहीं निकला तो पत्नी अनामिका दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर पत्नी ने शोर मचाकर पड़ोसियाें को इकट्ठा किया।
विज्ञापन
अनामिका के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में नारायण को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। अनामिका का यह भी कहना है कि अस्पताल में उसके पति की सांस चल रही थी, लेकिन इलाज समय से शुरू नहीं हो पाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नारायण ने आत्महत्या की है। घटना की वजह घरेलू कलह सामने आई है।