फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   First get corona tested then come to OPD

Budaun News: पहले कोरोना की जांच कराओ फिर ओपीडी में आओ

Sun, 02 Apr 2023 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
First get corona tested then come to OPD
(02 बीडीएन-21)रोडवेज बस स्टैंड पर कोरोना की जांच करता युवक।संवाद
- कोरोना संकट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय स्तर पर जारी की गाइडलाइन
विज्ञापन

- जिला अस्पताल से लेकर सभी सीएचसी पर मरीजों को पहले करानी होगी कोरोना जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सरकारी अस्पतालों में अब कोरोना की जांच कराने के बाद ही डॉक्टर मरीजों को देखेंगे। हालांकि जांच केवल सर्दी-जुकाम और बुखार वाले मरीजों को ही करानी होगी।
पड़ोसी जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है। लिहाजा खास सतर्कता बरती जा रही है। अब सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीजों को पहले कोरोना की जांच करानी होगी। एंटीजन किट से जांच के बाद ही वे संबंधित डॉक्टर के पास जांच रिपोर्ट लेकर पहुंचेंगे। सीएचसी, पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी यह व्यवस्था लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय स्तर पर गाइडलाइन जारी की है। ताकि संक्रमण फैलने से पहले ही उसपर काबू किया जा सके।
विज्ञापन


कोरोना की जांच के लिए गठित की गईं 18 टीमें
जिले में भले ही बीते कुछ महीनों में कोरोना संक्रमित सामने नहीं आया हो, लेकिन इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 18 टीमों का गठन किया है। इनमें 15 टीमें सीएचसी और तीन टीमें जिला मुख्यालय पर काम कर रही हैं। जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर कोरोना की जांच के लिए टीमों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


420 बेड के चारों कोविड अस्पतालों में व्यवस्थाएं की जा रहीं दुरुस्त
कोरोना काल में जिले में चार सरकारी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया गया था। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 300 बेड का अस्पताल तैयार हुआ था तो बिनावर, आसफपुर, रुदायन, समरेर सीएचसी पर भी 30-30 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया था। अब कोरोना संकट को देखते हुए चारों अस्पतालों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

हर सीएचसी पर रोजाना हो रहीं 40 से 50 जांचें
जिले की सभी सीएचसी पर चार दिन पहले ही कोरोना की जांच के लिए 50 हजार एंटीजन किट भेजी गईं थीं। ताकि यहां आने वाले सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की कोरोना की जांच हो सके। मौसम में बदलाव के चलते रोजाना हर सीएचसी पर 60 से 70 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के 40 से 50 मरीज सामने आ रहे हैं। इन सभी मरीजों की अब टेस्टिंग की जा रही है।

कोरोना थमने पर मूल तैनाती पर भेजे गए स्वास्थ्यकर्मी आएंगे वापस
अब तक एक हजार से 12 सौ तक मरीजों की जांचें हो रही हैं। अब जांचों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए कोरोना काल में जो स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की जांच के लिए तैनात किए गए थे उनको वापस बुलाया जा रहा है। ताकि कोरोना की जांचों का दायरा बढ़ाकर दो हजार से ज्यादा किया जा सके। इसके लिए एंटीजन किट की भी डिमांड की गई है। कोरोना वैक्सीन भी मंगाई जा रही है।


कोरोना को लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। सभी सरकारी अस्पतालों को निर्देश जारी किए गए हैं कि ओपीडी में आने वाले सर्दी, खांसी, जुकाम वाले मरीजों की पहले कोरोना की जांच कराएं, इसके बाद उनको दवाएं दें। सभी कोविड अस्पतालों में व्यवस्थाएं फिर से दुरुस्त की जा रही हैं।
- डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed