फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   First aid will be provided to the pilgrims

Budaun News: कावड़ियों के लिए मुहैया कराएंगे प्राथमिक चिकित्सा

Sat, 05 Jul 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
First aid will be provided to the pilgrims
बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व एडीजे शिव कुमारी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और व्यापारियों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक हुई। इसमें नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की बात कहीं गई। साथ ही कहा कि कावड़ियों की सेवा के लिए निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

एडीजे शिव कुमारी ने डीएडब्ल्यूएन (नशा मुक्त भारत के लिए नशीली दवाओं के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य मार्गदर्शन) के तहत नशीली दवाओं के विक्रय पर रोक लगाए जाने के निर्देश दिए। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय सीएल यादव ने बताया कि कांवड यात्रा में प्राथमिक चिकित्सा व दवाओं की उपलब्धता के लिए ड्रग एसोसिएशन पदाधिकारियों के सहयोग लिया जाएगा। साथ ही पांच मोबाइल वैन व 12 मोटर साइकिल का संचालन किया जाएगा। वह आवश्यकतानुसार कावड़ियों को प्राथमिकी उपचार मुहैया कराएंगी। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि दवा व्यवसायियों की सहयोग से जिला को नशा मुक्त बनाने का अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर अखिल रस्तोगी, शिव स्वरूप गुप्ता, कशिश सक्सेना, संतोष कुमार, कमलेश कुमारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed