{"_id":"6918d0ff92e4d21c0102911b","slug":"firing-on-farmer-tilling-field-tractor-overturned-as-he-ran-for-his-life-killing-him-badaun-news-c-123-1-sbly1018-150934-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेत जोत रहे किसान पर फायरिंग... जान बचाकर भागा तो पलटा ट्रैक्टर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेत जोत रहे किसान पर फायरिंग... जान बचाकर भागा तो पलटा ट्रैक्टर, मौत
Sun, 16 Nov 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सादरसेन का फाइल फोटो।
कादरचौक (बदायूं)। ट्रैक्टर पलटने से कादरचौक के गांव कादरबाड़ी निवासी सादरसेन (25) पुत्र तेज खां की मौत हो गई। परिजन ने तीन लाेगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि जमीन के विवाद में तीन लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। खेत जोतने के बाद जान बचाकर वह ट्रैक्टर लेकर भागे तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसी दौरान ट्रैक्टर गंगा नदी में जाकर पलट गया, इसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई।
सादरसेन के भाई नसीम ने बताया कि उसका कटरी में 50 साल पुराना पट्टा है। गांव के लोग उसपर अवैध कब्जा करना चाह रहे थे। भाई सादरसेन उस जमीन को जोतने के लिए शुक्रवार की शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर लेकर गए थे। खेत की जोताई करते समय तीन लोग पहुंच गए। इसी दौरान उन्होंने लाठी डंडों से हमला कर दिया। भाई व उसके साथ कामिल, जाहिद, सलीम व अमीन ट्रैक्टर लेकर भागे। तभी फायरिंग की गई, इस बीच गंगा नदी की ओर जाकर ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर से दबकर सादरसेन की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सादरसेन खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहे थे, उनके तीन बच्चे हैं। वहीं, पुलिस ने कछला निवासी चमन, गांव के रहने वाले सनीफ व अजमल खां के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-- -- -- -
गांव में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
-शनिवार दोपहर के बाद सादरसेन का शव जिला मुख्यालय से लेकर परिजन गांव पहुंचे। जहां परिजनों ने गांव के लोगों के साथ घर के सामने रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों की मांग है कि जब तक आराेपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता और पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर लेती तब तक वह शव दफन नहीं करेंगे। सूचना पर थाना प्रभारी बिक्रम सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट व जांच के आधार जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिवार के लोग शांत हुए और शव को दफन किया गया।
विज्ञापन
--
परिजन की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से आगे की विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।-देवेंद्र कुमार, सीओ उझानी