फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firing in Wazirganj, Dataganj and Ughaiti, three people injured

Budaun News: वजीरगंज, दातागंज और उघैती में फायरिंग, तीन लोग घायल

Mon, 26 May 2025 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Firing in Wazirganj, Dataganj and Ughaiti, three people injured
उघैती के रघुनाथपुर में फायरिंग के बाद जुटी भीेड़। संवाद
बदायूं। जिले के अलग-अलग तीन थाना क्षेत्रों में फायरिंग की घटना से दहशत का माहौल है। वजीरगंज में बरातियों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग हुई है। इसमें एक घायल हुआ और पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उघैती थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में पुरानी रंजशि को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इसके अलावा दातागंज के गांव डहरपुर खुर्द में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले पत्थर चले और फिर फायरिंग हो गई। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन




बरात चढ़त के दौरान युवक को पीटा और की फायरिंग

कुंवरगांव। वजीरगंज थानाक्षेत्र के गांव निमठोली से शनिवार रात बरात आई थी। बरात चढ़त के दौरान वार्ड छह निवासी अंश ठाकुर पुत्र मनोज सिंह की वजीरगंज थानाक्षेत्र के कर्रगांव निवासी दीपक ठाकुर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दीपक अपने भांजे जानू ठाकुर, बनकोटा निवासी अर्जुन ठाकुर व वैभव, वजीरगंज निवासी नितिन व दो तीन अन्य को साथ लेकर अंश के साथ मारपीट करने लगे। उसे बेल्ट और डंडों से पीटा। इससे वह जख्मी हो गया। दौरान दीपक व जानू ने पिस्टल से फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर बरात भगदड़ मच गई। अंश का आरोप है उसकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। मारपीट के दौरान उसकी सोने की चेन और अंगूठी भी कहीं गिर गई। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दो पक्षों में नाली को लेकर विवाद
दातागंज। गांव डहरपुर खुर्द निवासी अख्तर अली व वीरेंद्र कुमार के बीच नाली को लेकर विवाद है। तीन दिन पहले भी मारपीट हुई, जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया था। रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। फायरिंग के साथ-साथ जमकर पत्थर भी चले। यह देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पहुंची तो आरोपी गांव से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक पर हमला, तहेरा भाई घायल
उघैती। गांव रघुनाथपुर के रहने वाले रोहन ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि 24 मई को दोपहर करीब 2.30 बजे वह मोहल्ले के ही चंद्रकेश के साथ बाइक से उघैती जा रहा था। सामने से गांव का ही सगुन पुत्र सुखपाल शराब के नशे में आया और टक्कर मार दी। इसके बाद गाली-गलौज करने लगा। जाति सूचक गालियां दी। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इसी बात को लेकर रविवार को वह अपने चार पांच साथियों को लेकर घर के पास आया और फायरिंग शुरू कर दी। शोर सुनकर तहेरा भाई नेम सिंह व कमलेश पत्नी नरेश आ गए, जो छर्रे लगने से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है।

उघैती के रघुनाथपुर में फायरिंग के बाद जुटी भीेड़। संवाद

उघैती के रघुनाथपुर में फायरिंग के बाद जुटी भीेड़। संवाद

उघैती के रघुनाथपुर में फायरिंग के बाद जुटी भीेड़। संवाद

उघैती के रघुनाथपुर में फायरिंग के बाद जुटी भीेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed