{"_id":"603a92408ebc3ee92375174a","slug":"fire-in-the-hut-seven-goats-burnt-alive-scorpio-also-caught-badaun-news-bly4388372130","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में लगी आग, सात बकरियां जिंदा जलीं, स्कॉर्पियो भी चपेट में आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में लगी आग, सात बकरियां जिंदा जलीं, स्कॉर्पियो भी चपेट में आई
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव सल्लन नगर में शनिवार सुबह अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई, इसमें बंधी सात बकरियां जिंदा जलकर मर गईं। नजदीक में खड़ी एक स्कॉर्पियो भी जल गई। ग्रामीणों ने जब झोपड़ी से लपटें उठती देखीं तो होश उड़ गए। उन्होंने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
हादसा शनिवार सुबह चार बजे हुआ। गांव सल्लन नगर निवासी प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी पशुशाला के नजदीक घर में सो रहे थे। पड़ोस में ही देवी जागरण हो रहा था। परिवार के सभी लोग जागरण में गए हुए थे। सुबह करीब चार बजे अचानक उनकी झोपड़ी में आग लग गई। उसी में सात बकरियां बंधी हुईं थीं। जब तक उन्हें इस बारे में पता चला, तब तक आग की लपटों ने पूरी झोपड़ी को घेर लिया। उनके शोर मचाने पर तमाम लोग आ गए। उन्होंने बाल्टी लेकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। सभी लोग आग बुझाने में कामयाब हो पाते, उससे पहले झोपड़ी में बंधीं सात बकरियां जलकर मर गईं।
झोपड़ी के नजदीक उनकी स्कॉर्पियो खड़ी थी। उसमें भी आग लग गई। ग्रामीणों को कार हटाने तक का मौका नहीं मिला। उन्होंने जैसे-तैसे कार में लगी आग तो बुझा ली लेकिन बकरियों को नहीं बचा पाए। उन्होंने बताया कि फायरब्रिगेड को भी कॉल की थी लेकिन रिसीव नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंचे लेखपाल भोजराज सिंह ने बताया कि अचानक आग लगी है। इसमें डेढ़ लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। क्षति का आंकलन कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।