{"_id":"6255bb04863c1c7b434f1f4b","slug":"fire-in-roadways-bus-due-to-short-circuit-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: शॉर्ट सर्किट से रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: शॉर्ट सर्किट से रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री, मचा हड़कंप
Tue, 12 Apr 2022 11:16 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान (बदायूं)
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:16 PM IST
सार
बदायूं डिपो की एक रोडवेज बस मंगलवार शाम बदायूं से दिल्ली जा रही थी। बस सहसवान कस्बे के अकबराबाद चौराहे पर पहुंची थी, तभी उसके इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया। ये देखकर ड्राइवर ने बस को रोक लिया। सभी यात्रियों को आनन-फानन में बस से उतारा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में सहसवान कस्बे के अकबराबाद चौराहे पर मंगलवार को एक रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से आग गई। इसमें सभी यात्री बाल-बाल बच गए। बस में लगी आग को मिट्टी, पानी डालकर बुझाया गया।
विज्ञापन
बदायूं डिपो की एक रोडवेज बस मंगलवार शाम बदायूं से दिल्ली जा रही थी। जानकारी के अनुसार बस सहसवान कस्बे के अकबराबाद चौराहे पर पहुंची थी। तभी उसके इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया। ये देखकर ड्राइवर ने बस को रोक लिया। सभी यात्रियों को आनन-फानन में बस से उतारा गया।
विज्ञापन
बस में आग लगने की सूचना पर आसपास के दुकानदार भागकर आ गए। उन्होंने पानी और मिट्टी डालकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। बताते हैं कि बस में आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। समय पर आग बुझा ली गई। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन