{"_id":"8610c13ae91d9459faf6416e481d3afc","slug":"fire-hindi-news-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरैशियान पुलिया पर फुंके दो ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरैशियान पुलिया पर फुंके दो ट्रांसफार्मर
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Thu, 03 Sep 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के बिल्सी रोड बाजार में कुरैशियान पुलिया पर ट्रांसफार्मरों में आग की घटना बुधवार रात करीब एक बजे की है। केबिल में स्पार्किंग के बाद ट्रांसफार्मर ने आग पकड़ ली। उसकी चपेट में बराबर रखा दूसरा ट्रांसफार्मर भी आ गया। पड़ोस के लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल की। जेई समेत किसी ने भी कॉल रिसीव नहीं की तो साहूकारा निवासी योगेश प्रताप सिंह ने कोतवाली कॉल कर दी। तब तक आसपास इलाके के कई लोग भी इकट्ठे हो गए। आग की लपटें देख लोग भी सहम गए।
कोतवाली पुलिस की कॉल भी रिसीव नहीं हुई तो पुलिस कर्मी उपकेंद्र पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मचारियों को कॉल रिसीव नहीं करने की बात पर जमकर फटकार लगाई। पुलिस ने सप्लाई बंद कराई। पुलिस के बुलावे पर पहुुंची दमकल ने तड़के आग पर काबू पाया। एक साथ दोनों ट्रांसफार्मर फुंक जाने की वजह से बिल्सी रोड बाजार, साहूकारा, किलाखेड़ा समेत नझियाई के अधिकांश इलाके में बृहस्पतिवार को सप्लाई वाधित रही।
मोबाइल ट्रांसफार्मर भी नहीं लगवाया
उझानी। नगर में कहीं पर भी ट्रांसफार्मर फुंकने की स्थिति में सप्लाई बाधित न हो, इसलिए उपकेंद्र पर पिछले महीनों मोबाइल ट्रांसफार्मर की सुविधा शुरू की गई थी। कुरैशियान पुलिया पर लगे दोनों ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद इलाके में बिजली व्यवस्था दुरस्त रखने के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर नहीं पहुंचाया गया। पूछे जाने पर बिजली कर्मियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर तो बदल जाता, लेकिन केबल भी पूरी तरह जल गई है। देर शाम तक बिजली कर्मी केबल बदलने के काम में जुटे नजर आए।