फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fire

कॉस्मेटिक गोदाम में आग से लाखों का माल राख

Tue, 24 Mar 2015 11:51 PM IST
Bisuli
Bisuli Updated Tue, 24 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
fire

नगर के मुख्य बाजार में बहुमंजिला कॉस्मेटिक गोदाम में आग लगने से करीब 50 लाख रुपये का सामान जल गया। आग बुझाने की कोशिश में आधा दर्जन लोग झुलस गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। बहुमंजिला इमारत में धू-धूकर जलती आग से आसपास के दुकानदारों में भी खौफ का माहौल रहा।

विज्ञापन

बिसौली के मुख्य बाजार में नवनीत साहनी उर्फ सोनू का अंबर साहनी नाम से कॉस्मेटिक का गोदाम है। यहां बड़ी कंपनियों के रिटेल के साथ थोक का व्यापार भी होता है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे गोदाम में एक धमाका हुआ। इसके बाद आग लग गई। शटर बंद था। आसपास के लोगों ने दुकान की पहली मंजिल में आग की लपटें उठती देखीं, तो गोदाम स्वामी नवनीत साहनी उर्फ सोनू को फोन पर सूचना दी। खबर मिलने पर नवनीत मौके पर पहुंच गए। आसपास के सैकड़ों लोग भी वहां जमा हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की। इस दौरान आधा दर्जन लोग मामूली रूप से झुलस गए। आग इतनी भयंकर थी कि एक-एक कर चार मंजिल तक फैल गई। नगर पालिका ने भी अपना वाटर टैंक भेज दिया। सैकड़ों लोग आग बुझाने में जुट गए। खबर मिलने पर एसडीएम गुलाब चंद्र और कोतवाल सिद्धार्थ मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया कि अग्निकांड में करीब 50 लाख रुपये का माल और संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निश्मन अधिकारी श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि आग बुझाने में दो फायर ब्रिगेड को लगाया गया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
चार घंटे में लिख गई बर्बादी की दास्तां
बिसौली। नवनीत साहनी की मेन बाजार में पुश्तैनी दुकान है। आग सुबह सात बजे लगी। करीब चार घंटे बाद 11 बजे आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका। सिर्फ चार घंटे में नवनीत साहनी की कई पुश्तों की मेहनत की कमाई आग की भेंट चढ़ गई। फायर ब्रिगेड जब आग पर काबू पाने में विफल होने लगी, तो नवनीत साहनी फफक-फफक कर रो पडे़। कभी वह आग की लपटों को देखते तो कभी सिर पकड़ कर बैठ जाते थे। मंजर ऐसा था कि आसपास के लोग भी खौफजदा थे।
... तो मोबाइल चार्जर से हुआ अग्निकांड
बिसौली। सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद अवनीत उर्फ सोनू साहनी अपना मोबाइल तो साथ ले गए, लेकिन चार्जर बिजली के बोर्ड में लगा हुआ छोड़ गए थे। दुकान में इंवर्टर भी लगा हुआ है। आसपास के लोगों की मानें तो आग लगने से पहले दुकान में धमाका हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि सुबह सात बजे बिजली सप्लाई चालू होने पर या तो मोबाइल चार्जर में विस्फोट हुआ या फिर इंवर्टर में हालांकि आग लगने की सही वजह क्या है? यह अभी ज्ञात नहीं हो सका। लोग कयास ही लगा रहे हैं।


नगर पालिका खरीदेगी फायर ब्रिगेड
बिसौली। भयंकर अग्निकांड के बाद नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि जल्द नगर पालिका भी एक फायर ब्रिगेड मशीन खरीदेगी। इससे इस तरह की घटनाओं के समय ज्यादा नुकसान से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed