{"_id":"5d5943638ebc3e89bc3bc3ae","slug":"fire-from-gas-cylinder-badaun-news-bly3727296166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर से दो घरों में लगी आग, घरेलू सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर से दो घरों में लगी आग, घरेलू सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में गैस सिलिंडर लीक होने से दो घरों में आग लग गई, जिससे दोनों घरों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं दोनों घरों के लोग बाल-बाल बच गए। लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
रविवार को ग्राम गढ़ा निवासी हरिकेश की पत्नी नेमवती अपने घर में गैस सिलिंडर पर चाय बना रही थी। उसी समय किसी सिलिंडर से गैस लीक हो गई। नेमवती ने गैस का रिसाव रोकने का प्रयास किया था, लेकिन तब तक रेगुलेटर ने भी आग पकड़ ली। फिर देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। इससे हरिकेश के घर में रखे दो हजार रुपये, पांच क्विंटल गेहूं, पहनने के कपड़े, रजाई, गद्दे, चारपाई, तीन मोबाइल समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने जैसे-तैसे बाहर निकलकर खुद को बचाया। तब तक आग की लपटें पड़ोसी कमलेश के मकान तक पहुंच गईं। जिससे कमलेश के घर में रखा भूसा और पांच क्विंटल गेहूं जल गया। हादसे के दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। लोग बाल्टी लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इसकी सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल संजय सिंह ने बताया कि दोनों घरों में आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंप दी है।